फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   unknown vehicle hit car in bundi rajasthan, one person died

राजस्थान: बूंदी में एनएच-52 पर कार को रोंदते हुए चला गया अज्ञात वाहन, एक युवक की मौत

Sat, 22 Jan 2022 09:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 22 Jan 2022 09:10 PM IST
सार

कोहरे के कारण हादसा होने की आशंका, पुलिस कर रही अज्ञात वाहन की तलाश

विज्ञापन
unknown vehicle hit car in bundi rajasthan, one person died
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के तालेड़ा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे नंबर 52 पर शनिवार को एक अज्ञात वाहन ने बलेनो कार को टक्कर मार दी। हादसे में एक 22 साल के युवक की मौत हो गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मृतक का शव कार से बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर के विकास नगर निवासी शिवम बूंदी से कोटा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने तालेड़ा बाईपास के पास कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार से शव बाहर निकालने के लिए भी पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन


कोहरे का कारण हादसा होने की आशंका
पुलिस ने बताया कि शिवम सुबह आठ बजे घर से निकला था। सुबह-सुबह कोहरा होने के कारण उसकी कार आगे चल रहे किसी वाहन से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रहा अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारते हुए निकल गया। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है। इधर, कोटा से बूंदी के बीच तालेड़ा बाई पास नेशनल हाईवे नंबर 52 के निर्माण कार्य के चलते वन-वे किया गया है। हादसा होने के बाद हाईवे पर लंबा जाम भी लग गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed