फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Union Minister Kailash Chaudhary paid tribute to Dr. Bhimrao Ambedkar Barmer News

Rajasthan: केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी बोले- बाबा साहेब के सपनों को पूरा करने के लिए मोदी सरकार कर रही प्रयास

Fri, 14 Apr 2023 09:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 14 Apr 2023 09:34 PM IST
सार

संसदीय क्षेत्र बाड़मेर में प्रवास के दौरान संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा- डॉ आंबेडकर ने जिस आजाद भारत का सपना देखा था, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उसे एनडीए सरकार पूरा कर रही है।

विज्ञापन
Union Minister Kailash Chaudhary paid tribute to Dr. Bhimrao Ambedkar Barmer News
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने बबा साहेब को किया नमन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी संसदीय क्षेत्र बाड़मेर के दौरे पर हैं। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया और आमजन से संविधान निर्माता के संदेशों को जीवन में आत्मसात करने का आव्हान किया। कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने सबसे पहले बालोतरा के नगर परिषद परिसर में स्थित डॉ अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद कैलाश चौधरी ने पचपदरा ग्राम पंचायत परिसर में नवप्रतिमा का अनावरण भी किया। साथ ही इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में समाज सेवा में अपना अमूल्य योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों को सम्मानित कर शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन


जब यह देश और संविधान रहेगा, बाबा साहेब का नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा-चौधरी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का बहुत बड़ा योगदान है। राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को मापा नहीं जा सकता है। कैलाश चौधरी ने कहा कि जब यह देश और संविधान रहेगा, तब तक बाबा साहेब का नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा। बाबा साहेब ने उस समय की विषम व विकट परिस्थितियों से जूझते हुए देश से छुआछूत मिटाकर समानता लाने का काम किया। 
विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार पूरा कर रही डॉ अंबेडकर का सपना
कृषि राज्य मंत्री चौधरी ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर ने देश की आजादी के बाद जिस भारत का सपना देखा, उस सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार पूरा कर रही है। बाबा साहेब के आदर्शों के पथ पर मोदी सरकार अनवरत गतिशील है। जिस सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए बाबा साहेब ने पूरा जीवन समर्पित कर दिया, आज वह सामाजिक न्याय केवल सपना नहीं, बल्की हकीकत बन चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed