{"_id":"63e27d9c8be45a6fd3741f38","slug":"union-minister-gajendra-singh-shekhawat-attacked-cm-ashok-gehlot-rajasthan-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: शेखावत बोले- कांग्रेस की हालत आज चिंताजनक, एक करोड़ अभ्यर्थियों को धोखा देकर बैठे हैं गहलोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: शेखावत बोले- कांग्रेस की हालत आज चिंताजनक, एक करोड़ अभ्यर्थियों को धोखा देकर बैठे हैं गहलोत
Tue, 07 Feb 2023 10:04 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 07 Feb 2023 10:04 PM IST
सार
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी और सरकार पर निशाना साधा। अजमेर में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान आमजन को हुई असुविधा पर शेखावत ने कहा कि कांग्रेसी सत्ता में हों या सड़क पर, गरीब जनता की जान जोखिम में डाल कर ड्रामा करना उन्हें अपने लिए फायदेमंद लगता है।
विज्ञापन
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखवात ने कहा कि कांग्रेस की हालत आज चिंताजनक इसलिए है, क्योंकि उसने कभी आम जनता के प्रति संवेदना नहीं रखी। दूसरों की राह रोकने वालों के लिए एक दिन सारे रास्ते बंद हो जाते हैं।
विज्ञापन
राज्य में कानून हंसी का पात्र बन रहा
राजस्थान में टारगेट किलिंग की घटनाओं पर शेखावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार की अपराध कम करने की मंशा होती तो राज्य में टारगेटेड किलिंग का माहौल नहीं पनपता। उन्होंने कहा कि अपराधी हत्या के बाद सोशल मीडिया में हीरो बनकर जिम्मेदारी ले रहे हैं। इससे अपराध ग्लैमराइज हो रहा है और कानून हंसी का पात्र बन रहा है। यह मामला पुलिस के झुके कंधों को और झुकाएगा।
विज्ञापन
1 करोड़ अभ्यर्थियों को धोखा देकर बैठे हैं गहलोत जी
युवाओं से रोजगार के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि 1 करोड़ अभ्यर्थियों को धोखा देकर गहलोत जी बैठे हैं। उन्होंने कहा कि जो सरकार पिछले साल 19 भर्तियां निकाल कर 95 हजार युवाओं की नियुक्ति लटकाए हुए है, वो अगर इस बार के बजट में नई नौकरियों की घोषणा करेगी तो साफ है कि वो युवाओं को फंसाने की चुनावी चाल होगी।
विज्ञापन