फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Union Home Minister Rajnath Singh in Counter Terrorism Conference 2016

'पाक की जमीन से होते हैं भारत पर आतंकी हमले'

Thu, 04 Feb 2016 08:16 AM IST
Updated Thu, 04 Feb 2016 08:16 AM IST
विज्ञापन
Union Home Minister Rajnath Singh  in Counter Terrorism Conference 2016

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने देश में होने वाले अधिकतर आतंकी हमलों के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि पाक अपने यहां पनप रहे आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करता है तो भारत उसके साथ खड़ा होगा।

विज्ञापन


इससे दोनों देशों में रिश्ते सुधरेंगे। साथ ही दक्षिण एशिया क्षेत्र में शांति और स्थायित्व आएगा। राजनाथ ने बुधवार को जयपुर में काउंटर टेरेरिज्म कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत में होने वाले ज्यादातर आतंकवादी हमले पड़ोसी देश की सरजमीं से उत्पन्न होते हैं।
विज्ञापन


उसे थोड़ी ईमानदारी दिखानी होगी और अपनी धरती से भारत के विरुद्ध गतिविधियों में लिप्त विभिन्न आतंकी समूहों पर लगाम लगाने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे। यदि पाकिस्तान आतंकवादियों और  उनके संगठनों के खिलाफ निर्णयात्मक कार्रवाई करता है तो भारत सरकार उसके साथ खड़ी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छे आतंकवादी जैसी कोई चीज नहीं

Union Home Minister Rajnath Singh  in Counter Terrorism Conference 2016

उन्होंने कहा कि आतंकवाद की चुनौती तब और जटिल हो जाती है, जब कुछ देश इसे विदेश नीति के एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल करते हैं।

जब तक आतंक को अपना भू-राजनीतिक एजेंडा आगे बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहेगा, तब तक इसका समाधान नहीं निकलेगा।

गृह मंत्री के अनुसार दुनिया को बिना समय गंवाए यह सच्चाई स्वीकार करनी चाहिए कि अच्छे आतंकवादी जैसी कोई चीज नहीं होती है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed