फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Unidentified woman slit the neck of  school girl in Sawai Madhopur News

Rajasthan: अज्ञात महिला ने स्कूली बच्ची की गर्दन काटी, पोलियो दवा पिलाने के बहाने आई थी, हैरान कर देगा मामला

Thu, 17 Aug 2023 07:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 17 Aug 2023 07:51 PM IST
सार

अज्ञात महिला द्वारा स्कूली बच्ची की हत्या करने की प्रयास की घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि स्कूल स्टाफ को हटाया, स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और तीनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
Unidentified woman slit the neck of  school girl in Sawai Madhopur News
ग्रामीणों ने आरोपी महिला को पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर जिले के भारजा नदी गांव में स्कूली बच्ची की हत्या के प्रयास की वारदात सामने आई है। 3 बाहरी महिलाएं संदिग्ध रूप से गांव में घूमती हुईं दिखाई दीं। इन्हीं में से एक महिला ने 9वीं क्लास की मासूम बच्ची की गर्दन पर ब्लेड से वार कर दिया। 

विज्ञापन


आरोपी महिला मासूम बच्ची की गला काटकर हत्या करना चाहती थी, लेकिन गांव के एक युवक ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को बचा लिया। युवक ने महिला को पकड़ लिया और फिर अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। कुछ ही देर बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और मलारना डूंगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन, ग्रामीणों ने महिला को बंधक बनाकर रखा है, उसे पुलिस के हवाले नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि स्कूल स्टाफ को हटाया, स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और तीनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही फरार हुई दो अन्य महिलाओं को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दी गई समझाइश के बाद ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद घायल बच्ची के परिजनों ने पुलिस मौके पर ही शिकायती आवेदन दिया। जिसमें महिला और उसकी दो अन्य साथियों पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है। साथ ही ग्रामीणों ने महिला को भी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पकड़ी गई आरोपी महिला से भी पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed