फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   under construction building collapses in Ajmer Rajasthan  

राजस्थान: अजमेर के केकड़ी में दो मंजिला इमारत ढही, दो की मौत, छह मजदूरों को मलबे से निकाला

Fri, 04 Feb 2022 03:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 04 Feb 2022 03:27 PM IST
सार

बिल्डिंग गिरने के बाद 10 से ज्यादा मजदूरों के मलबे में दबे होने की जनकारी सामने आई थी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी की मौजूदगी में बचाव कार्य किया जा रहा है। 

विज्ञापन
under construction building collapses in Ajmer Rajasthan  
मजदूरों को निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के अजमेर जिले के केकड़ी में शुक्रवार को एक दो मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग गिर गई। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है। मलबे में दबे छह लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। गंभीर हालत में सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां इनका इलाज चल रहा है। मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका के चलते बचाव कार्य किया जा रहा है। बिल्डिंग गिरने के बाद 10 से ज्यादा लोगों के मलबे में दबे होने की जनकारी सामने आई थी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन



अब तक की प्राथमिकी जांच में सामने आया है कि अजमेर रोड पर एक दो मंजिला बिल्डिंग थी। शुक्रवार को तीसरी मंजिल की छत डालकर उसे कॉमर्शियल बिल्डिंग बनाया जा रहा था। निर्माण कार्य में लगे मजदूर यहां काम कर रहे थे, इसी दौरान वह ढह गई। अब तक मनोज निवासी कोहड़ा और माया निवासी कोहड़ा, मुन्ना खान निवासी खाईगढ़ पुरानी केकड़ी, संजू निवासी पारा, कैलाश निवासी पारा और सोनिया निवासी गुलाबगांव को मलबे से निकाल लिया गया है। कुछ घायलों को मामूली चोट होने के कारण अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed