{"_id":"63f2347ac7c07a734e0475ef","slug":"uncle-molested-minor-niece-in-churu-rajasthan-news-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: घर में अकेली नाबालिग भतीजी से चाचा ने की अश्लील हरकत, विरोध करने पर पिता और मां को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: घर में अकेली नाबालिग भतीजी से चाचा ने की अश्लील हरकत, विरोध करने पर पिता और मां को पीटा
Sun, 19 Feb 2023 08:08 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 19 Feb 2023 08:08 PM IST
सार
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
चूरू जिले के सदर थाना इलाके में चाचा ने नाबालिग भतीजी को घर में अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। मां के घर पहुंचने पर पीड़ित नाबालिग ने घटना की जानकारी दी। शनिवार देर शाम मां ने आरोपी देवर के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
महिला थाने के सीआई इंद्रलाल ने बताया कि 16 साल नाबालिग लड़की की मां ने केस दर्ज कराया है। अपनी शिकायत में उसने बताया कि पति मजदूरी करता है। उसकी सास की पहले मौत हो चुकी है और ससुर बुजुर्ग हैं। 14 फरवरी को वह घर से बाहर गई थी, ससुर भी किसी काम से बाजार गए थे।
विज्ञापन
उसकी लड़की घर में अकेली थी, इस दौरान उसका देवर घर आया और लड़की के साथ छेड़छाड़ कर गलत हरकत की। वह वापस घर आई तो लड़की ने उसे इसकी जानकारी दी। परिवार का मामला होने के कारण उसने किसी को घटना के बारे में नहीं बताया।
विज्ञापन
इस बात को लेकर आरोपी को डांटा तो उसने पति-दोनों के साथ घर में घुसकर मारपीट की और मोबाइल छीनकर फरा हो गया। जिसके बाद वे थाने पहुंचे औरा आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।