उत्तराखंड बस हादसा: उदयपुर के वकील की पत्नी और गोगुंदा की युवती के शव मिले, कल मिला था पति का शव
Udaipur: हादसे के 24 घंटे बाद शुक्रवार को उदयपुर के भट्टजी की बावड़ी निवासी अधिवक्ता संजय सोनी (55) का शव बरामद हुआ था। शनिवार को उनकी पत्नी चेतना सोनी और गोगुंदा निवासी मौली सोनी का शव भी नदी से बरामद कर लिया गया।
विस्तार
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में गुरुवार सुबह हुए बस हादसे के बाद शनिवार को दो और शव मिले हैं। इनमें एक शव हादसे में जान गंवाने वाले अधिवक्ता संजय सोनी की पत्नी चेतना सोनी का है, जबकि दूसरा शव गोगुंदा निवासी युवती मौली सोनी का है। इस हादसे में अब तक कुल 6 शव मिल चुके हैं, जबकि 6 लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।
गौरतलब है कि रुद्रप्रयाग में बीते गुरुवार को केदारनाथ से बद्रीनाथ के रास्ते जा रही तीर्थयात्रियों से भरी एक बस को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। बस में राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात के 20 तीर्थयात्री सवार थे, जो चार धाम यात्रा पर निकले थे। बस ट्रक की टक्कर के बाद अलकनंदा नदी में जा गिरी थी। बस में उदयपुर के भी सात श्रद्धालु थे।
पढ़ें: 10 साल बाद बीकानेर में मिला लापता युवक, गजनेर पुलिस की संवेदनशील पहल से परिवार से मिला
कल मिला था पति का शव
इनकी तलाश जारी
हादसे के बाद से उदयपुर निवासी टूर ऑपरेटर रवि भावसार, सूरत में ज्वेलरी व्यवसाय करने वाले गोगुंदा निवासी ललित कुमार सोनी, उनकी मां सुशीला, सूरत निवासी मयूरी, चेष्टा और मीरा रोड (महाराष्ट्र) निवासी रंजना अशोक अब भी लापता हैं। अब तक जिनके शव मिल चुके हैं, उनमें उदयपुर निवासी संजय सोनी और उनकी पत्नी चेतना सोनी, गोगुंदा निवासी मौली सोनी, सूरत निवासी ड्रीमी, राजगढ़ (मध्य प्रदेश) निवासी विशाल और उनकी पत्नी गौरी सोनी शामिल हैं।