फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur Royal Family Dispute Vishwaraj Singh to Visit Ekling Ji Today; Section 163 Imposed

मेवाड़ राज परिवार विवाद: विश्वराज सिंह मेवाड़ आज करेंगे एकलिंग जी के दर्शन, धारा 163 लागू; मंदिर के दरवाजे बंद

Wed, 27 Nov 2024 08:55 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 27 Nov 2024 08:55 AM IST
सार

City Palace Conflict: उदयपुर में राजतिलक से मचे बवाल के बाद कलेक्टर ने सिटी पैलेस के विवादित हिस्से पर रिसिवर नियुक्त कर धारा 163 लगा दी है। आज विश्वराज सिंह मेवाड़ एकलिंग जी के दर्शन करेंगे। माना जा रहा है कि मामला फिर से तूल पकड़ सकता है। 

विज्ञापन
Udaipur Royal Family Dispute Vishwaraj Singh to Visit Ekling Ji Today; Section 163 Imposed
महाराणा प्रताप के वंशज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर में मेवाड़ राज परिवार के बीच चल रहे विवाद और आरोप प्रत्यारोपों के बीच बुधवार को विश्वराज सिंह मेवाड़ का एकलिंग जी दर्शन करने का कार्यक्रम है। इधर अरविंद सिंह मेवाड़ की ओर से मंदिर पर निजी सिक्योरिटी तैनात की गई है। ऐसे में मामला एक बार फिर तूल पकड़ सकता है।

विज्ञापन


विश्वराज सिंह मेवाड़ अभी धुनी दर्शन नहीं कर पाए हैं और अब एकलिंग जी मंदिर में दर्शन का कार्यक्रम बना है। वह कितने बजे दर्शन करने जाएंगे अभी इस बात का जिक्र नहीं किया गया है। दूसरी ओर प्रशासन ने धारा 163 भी लागू कर दी है। इससे पहले 2 दिन के विवाद के बाद मंगलवार की रात अरविंद सिंह मेवाड़ के पुत्र लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ भी खुलकर मीडिया के सामने आए थे और उन्होंने नाम लिए बिना विश्वास सिंह मेवाड़ और भीड़ के रूप में एकत्रित हुए लोगों पर निशाना साधा था।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को हुए विश्वराज सिंह मेवाड़ के राजतिलक के बाद से ही दिवंगत महेंद्र सिंह मेवाड़ और उनके छोटे भाई अरविंद सिंह मेवाड़ के परिवारों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है। राजतिलक के बाद विश्वराज सिंह मेवाड़ उनके समर्थक सिटी पैलेस में देव कुल देवता दर्शन और एकलिंग जी मंदिर में महादेव के दर्शन पर अड़े हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का यह है आरोप
लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का कहना है कि जो कुछ भी दो दिनों में हुआ वह निराशाजनक है। उन्होंने विश्वराज सिंह मेवाड़ (नाथद्वारा विधायक) पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ पदों पर बैठे हुए लोग इसका फायदा उठा रहे हैं और शक्ति प्रदर्शन के जरिए गलत रास्ता अपना रहे हैं। वे जबरन हमारे घर में घुसने की कोशिश कर रहे है। 




विश्वराज सिंह मेवाड़ का यह है पक्ष 
सिटी पैलेस में कुल देवता के दर्शन नहीं करने देने के मुद्दे पर विश्वास सिंह मेवाड़ में कहा कि जो कुछ भी किया गया वह गलत है। इन सब स्थिति के लिए प्रशासन जिम्मेदार है। अपने कुल देवता के दर्शन करने का मुझे पूरा हक है। 


ऐसे हुआ राज परिवार में विवाद
मेवाड़ राजघराने के महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन के बाद सोमवार को उनके पुत्र विश्वराज सिंह का चित्तौड़गढ़ में राजतिलक किया गया था। इसके बाद वह उदयपुर सिटी पैलेस में कुल देवता के दर्शन के लिए गए थे, लेकिन उन्हें सिटी पैलेस में प्रवेश नहीं दिया गया। सिटी पैलेस में निवास कर रहे उनके चाचा अरविंद सिंह मेवाड़ परिवार की ओर से नोटिस और प्रशासन से मांग के बाद सिटी पैलेस के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। इसी बीच विश्वराज सिंह मेवाड़ के उदयपुर पहुंचने पर विवाद की स्थिति बन गई। सोमवार देर रात को पुलिस का घेरा तोड़कर लोगों ने सिटी पैलेस में घुसने का प्रयास किया तो जवाब में सिटी पैलेस से पथराव की घटना भी हुई। इसके बाद जिला प्रशासन ने रिसीवर नियुक्त करके विवादित स्थल को कुर्क कर लिया। 

धारा 163, यानी भीड़ को रोकना 
2 दिन में विवाद नहीं थमने के बाद जिला प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी, ताकि एक ही स्थान पर चार लोग एकत्रित नहीं हो सके। इसका सीधा अर्थ यह है कि विश्वराज सिंह भीड़ के साथ विवादित स्थल पर नहीं जा सकेंगे। यदि उन्हें दर्शन की अनुमति मिली भी तो वह सिर्फ अकेले या एक दो लोगों के साथ ही दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed