फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur Rajiv Ranjan Says goal of GKC is to ensure the political participation of the people of Kayastha commu

Global Kayastha Conference: ‘राजनैतिक भागीदारी सुनिश्चित करना लक्ष्य, किसी का पिछलग्गू न बनकर अपना वजूद बनाएं’

Sat, 17 Dec 2022 05:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 17 Dec 2022 05:40 PM IST
सार

राजस्थान के उदयपुर जिले में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की ओर से दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित हुआ। इस दौरान राजीव रंजन प्रसाद ने संगठन में 51 फीसदी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।

विज्ञापन
Udaipur Rajiv Ranjan Says goal of GKC is to ensure the political participation of the people of Kayastha commu
ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की ओर से दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन झीलों के नगरी उदयपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, संगठन में 51 फीसदी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। अब कायस्थ समाज किसी राजनैतिक संगठन का पिछलग्गू न होकर अपना वजूद, अपना झंडा और अपना स्वरूप तय कर चुका है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीकेसी संगठन का रंग गुलाबी होने के पीछे उसका आशय है कि आपस में परस्पर प्रेम भाईचारा संगठन में कायम रहे। अन्य संगठनों की तरह यह किसी भीड़ का हिस्सा नहीं, बल्कि उसकी अपनी एक अलग पहचान है। राजस्थान वीरों की धरती है, यहां से मुख्यमंत्री के रूप में माणिक के लाल वर्मा, शिवचरण माथुर, मुंख्यमंत्री के रूप में अपना योगदान दे चुके हैं। ये सभी कायस्थ समाज के ही थे, जिस संविधान में डॉ. राजेंद्र प्रसाद और संपूर्णानंद सहित समाज के बड़े नेताओं का योगदान रहा है। इसी विरासत को आज आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

विज्ञापन

राजनैतिक भागीदारी जीकेसी का लक्ष्य...
कायस्थ समाज के लोगों को अपनी राजनैतिक भागीदारी करना जीकेसी का लक्ष्य है। चप्पे-चप्पे पर कायस्थों की भागीदारी और जिम्मेदारी होगी। इसके लिए कायस्थ नेताओं को तैयार किया जाएगा। प्रसाद ने कहा, आगामी 24 सितंबर 2023 दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाला कार्यक्रम सपने में ऐतिहासिक होगा। कायस्थ समाज का आज सभी राजनैतिक दलों की ओर से उपेक्षा की जा रही है। उसी का परिणाम है कि आज सत्ता से बाहर हैं। जीकेसी जो हमारे साथ है, हम उसके साथ हैं के तर्क पर कार्य करेगा। सभी चुनाव में अपना योगदान करें, राजनीति में भागीदारी होना जरूरी है। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अकु श्रीवास्तव ने कायस्थ हितों की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की। जीकेसी संगठन की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कहा, हमें अपनी बुद्धिमत्ता से आप सभी संगठन को दिन दोगुना-रात चौगुना प्रगति की ओर अग्रसर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में ग्लोबल उपाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, ग्लोबल महामंत्री अनुराग सक्सेना, सीएफओ निशिका रंजन, शुभ्रांशु श्रीवास्तव, दीप श्रेष्ठ, नवीन कुमार, संतोष श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव, नमिता आनंद, काजल श्रीवास्तव, नंदा कुमारी, नवीन कविता, पवन सक्सेना विवेक भटनागर, राजेश श्रीवास्तव, मितेश कार्ण, सुनील श्रीवास्तव, हीरालाल कार्ण, आदित्य नाग, नवीन श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, विपिन श्रीवास्तव, सपना वर्मा, रचना सक्सेना, सोमीका श्रीवास्तव, पवन सक्सेना, बलराम श्रीवास्तव, नंदा कुमारी, शिवानी गौर, राजन सक्सेना, दिवाकर वर्मा, अनिल दास, अशोक दास, कविता वर्मा, आगम श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव, राजीव सक्सेना, प्रदीप कुमार, डॉक्टर एसएन अस्थाना, राकेश अमबष्ट और दीपांशु श्रीवास्तव मौजूद रहे।

संगठन और प्रकोष्ठ की हुई समीक्षा...
जीकेसी संगठन के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन, ग्लोबल उपाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, ग्लोबल महामंत्री अनुराग सक्सेना, सीएफओ निशिका रंजन की ओर से महिला, कला मानवाधिकार, चिकित्सा, मीडिया, युवा और प्रकोष्ठ के जिम्मेदार पदाधिकारी से संगठन की समीक्षा की गई। जीकेसी अधिवेशन में ग्लोबल कायस्थ अध्यक्ष राजीव रंजन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed