फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur Police Seize Illegal Liquor Worth Over ₹6 Lakh, One Smuggler Arrested

Udaipur News: छह लाख से ज्यादा की अंग्रेजी शराब जब्त, उदयपुर पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार

Thu, 28 Aug 2025 06:32 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Thu, 28 Aug 2025 06:32 PM IST
विज्ञापन
Udaipur Police Seize Illegal Liquor Worth Over ₹6 Lakh, One Smuggler Arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
उदयपुर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करीब 6 लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पहली कार्रवाई कुराबड़ थाना पुलिस ने की। थानाधिकारी प्रभुलाल मीणा के नेतृत्व में टीम जगत कस्बे में ए-क्लास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान अदवास की तरफ से आ रही संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक बेरिकेड तोड़कर भाग निकला। पीछा करने पर आरोपी कार को संकरे रास्ते में छोड़कर जंगल में फरार हो गया। तलाशी लेने पर कार से अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांड के 26 कार्टन बरामद हुए, जिनकी कीमत करीब दो लाख रुपए आंकी गई है। साथ ही, वाहन से चार फर्जी नंबर प्लेट भी मिलीं, जिनका इस्तेमाल आरोपी अलग-अलग जिलों और राज्यों में शराब की तस्करी के दौरान करते थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  किरोड़ी-हनुमान भिड़े, जुबानी जंग से लेकर गाली-गलौज तक हुई, धमकी और आरोप का ऑडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी कार्रवाई गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने की। थाना प्रभारी दिलीप सिंह झाला को मंगलवार देर रात सूचना मिली कि सवीना की ओर से शराब तस्करी में प्रयुक्त टवेरा वाहन गुजरने वाला है। इस पर साथ नेला रोड पर नाकाबंदी की गई। संदिग्ध गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया तो चालक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे घेर लिया। वाहन की तलाशी में अंग्रेजी शराब के 17 कार्टन मिले, जिनकी कीमत करीब चार लाख रुपए है। मौके से आरोपी चालक हितेश सेवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि वह शराब गुजरात में खपाने ले जा रहा था। पुलिस ने दोनों ही मामलों में शराब और वाहन जब्त कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें: मौत का लाइव वीडियो!: चौराहा पार करते समय कैंपर ने मारी टक्कर, तीन फीट उछला बाइक सवार दूर जा गिरा, मौके पर मौत
 

उदयपुर की गोवर्धन विलास और कुराबड थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यह अवैध शराब की खेप पकड़ी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed