फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur Police Arrest 324 Criminals in District-Wide Operation, Raid 32 History-Sheeters’ Home

Udaipur News: उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जिलेभर में 324 अपराधी गिरफ्तार; 32 हिस्ट्रीशीटरों के घरों पर दबिश

Sun, 24 Aug 2025 08:13 AM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Sun, 24 Aug 2025 08:13 AM IST
सार

Rajasthan Crime News : उदयपुर पुलिस ने जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर 324 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, 32 हिस्ट्रीशीटरों के घरों पर दबिश दी। हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित जघन्य अपराधों में वांछित अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन
Udaipur Police Arrest 324 Criminals in District-Wide Operation, Raid 32 History-Sheeters’ Home
उदयपुर आईजी गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर विभिन्न थाना पुलिस ने कार्रवाई की।

विस्तार

Rajasthan Crime News :  राजस्थान की उदयपुर पुलिस ने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और एरिया डोमिनेंस सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार अलसुबह जिलेभर में विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस ने कुल 324 अपराधियों और आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, 32 हिस्ट्रीशीटरों के घरों पर दबिश देकर उनसे पूछताछ की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन

जिले के 780 से अधिक स्थानों पर दबिश दी गई
अभियान का नेतृत्व महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव और जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने किया। उनके निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा (शष्ठर), गोपाल स्वरूप मेवाड़ा (मुख्यालय) और अंजना सुखवाल (खेरवाड़ा) सहित जिले के सभी वृताधिकारियों की देखरेख में 115 से अधिक पुलिस टीमों का गठन किया गया। इन टीमों में लगभग 510 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे, जिन्होंने जिले के 780 से अधिक स्थानों पर दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वांछित 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया
अभियान के दौरान पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम जैसे जघन्य अपराधों में वांछित 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 54 स्थायी और गिरफ्तारी वारंटियों और 23 सामान्य प्रकरणों में वांछित अभियुक्तों को भी हिरासत में लिया गया। निरोधात्मक कार्रवाई के तहत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धाराओं 170, 172 और 129 के अंतर्गत 228 व्यक्तियों को पाबंद किया गया।


ये भी पढ़ें- Rajasthan News: 10 बार खुदकुशी की कोशिश कर चुका युवक, इस बार ट्रांसफार्मर पर चढ़कर पकड़े तार; फिर भी बच गया

टीमों ने 17 नए प्रकरण दर्ज किए
अभियान के दौरान टीमों ने 17 नए प्रकरण दर्ज किए, जिनमें आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम से जुड़े मामले शामिल थे। इन मामलों में 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र में एक फरार अभियुक्त से 4.640 किलोग्राम गांजा बरामद कर प्रकरण दर्ज किया गया। इसके अलावा पुलिस ने 32 हिस्ट्रीशीटरों के घरों पर दबिश देकर उनसे पूछताछ की।

जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध यह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे अपराध और अपराधियों से संबंधित जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराएं।

ये भी पढ़ें- Shocking: 'हम पांच साल बाद लौटेंगे', घर से भागे तीन बच्चों ने परिजनों की कराई जासूसी; खुराफाती साजिश की कहानी


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed