फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: Villagers surrounded Baghpura police station in Udaipur

Udaipur News: बाघपुरा में फूटा लोगों का गुस्सा, किया थाने का घेराव, थानेदार को हटाने की उठाई मांग; जानें मामला

Mon, 21 Jul 2025 07:15 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 21 Jul 2025 07:15 AM IST
सार

उदयपुर के झाड़ोल क्षेत्र में बढ़ते अपराधों और पुलिस की निष्क्रियता से नाराज़ ग्रामीणों ने शनिवार को बाघपुरा थाने का घेराव किया। ग्रामीणों ने चोरी, मारपीट और महिलाओं से दुर्व्यवहार जैसे मामलों में कार्रवाई न होने पर थानेदार को हटाने की मांग की। चेतावनी दी कि जल्द सुधार नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा।

विज्ञापन
Udaipur News: Villagers surrounded Baghpura police station in Udaipur
थाने का घेराव करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर में झाड़ोल क्षेत्र के बाघपुरा थाना क्षेत्र में अपराधों के बढ़ते ग्राफ और पुलिस की निष्क्रियता को लेकर शनिवार शाम ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों ग्रामीणों ने बाघपुरा थाने का घेराव कर थानेदार को हटाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि इलाके में लगातार चोरी, मारपीट, महिलाओं से दुर्व्यवहार जैसे संगीन अपराध हो रहे हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। इससे आमजन में भय का माहौल है और पुलिस पर विश्वास खत्म हो रहा है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि थाने में बैठे अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेते और कई बार तो पीड़ितों को टरका दिया जाता है। पुलिस की इसी लापरवाह कार्यशैली के चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वे खुलेआम घूम रहे हैं। लोगों का आरोप था कि कुछ मामलों में तो पुलिस अपराधियों को परोक्ष रूप से संरक्षण दे रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ऑपरेशन 'खुलासा' के तहत सात आरोपी गिरफ्तार; नकदी, सोना-चांदी, डॉलर और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने थाने के बाहर नारेबाजी की और थानेदार को तत्काल हटाने की मांग पर अड़े रहे। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे तक चला यह घेराव पुलिस की समझाइश के बाद शांत हुआ, लेकिन ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी कि अगर पुलिस प्रशासन ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए और थानेदार को नहीं हटाया, तो वे सोमवार से बड़ा आंदोलन छेड़ेंगे। फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन ग्रामीणों की चेतावनी से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed