{"_id":"675038bed0d93d24f2029319","slug":"udaipur-news-student-leader-commits-suicide-by-hanging-police-busy-in-finding-out-the-reasons-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News : कॉमर्स कॉलेज के महासचिव ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News : कॉमर्स कॉलेज के महासचिव ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
Wed, 04 Dec 2024 04:41 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 04 Dec 2024 04:41 PM IST
सार
जिले के सवीना थाना क्षेत्र में एक छात्र नेता ने कल देर शाम गले में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। घटना के समय परिजन घर में मौजूद नहीं थे। बहरहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के संघटक कॉमर्स कॉलेज के महासचिव विश्वजीत सिंह शक्तावत ने कल शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मृतक छात्र नेता के परिजन घटना के समय शहर में ही अपने रिश्तेदार के यहां पर मिलने गए हुए थे। देर शाम को जब परिजन वापस आए तो मकान का गेट अंदर से बंद मिला। काफी खटखटाने के बाद भी अंदर से जबाव नहीं मिलने पर जब गेट तोड़कर अंदर गए तो कमरे में विश्वजीत का शव मिला। परिजनों शव को नीचे उतारकर तुरंत निजी हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस को मृतक के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिल पाया है, इसलिए आत्महत्या किस कारण से की गई इसका पता नहीं लग पाया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन