फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: President Draupadi Murmu met Dr. Laxyaraj Singh Mewar

Udaipur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह से की मुलाकात, मेवाड़-उड़ीसा संबंधों पर हुई चर्चा

Thu, 03 Oct 2024 08:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 03 Oct 2024 08:34 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के बीच चर्चा में महाराणा प्रताप, राणा सांगा और अन्य महान मेवाड़ी योद्धाओं के शौर्य, पराक्रम, बलिदान और गौरवशाली इतिहास पर गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही, मेवाड़ और उड़ीसा के ऐतिहासिक संबंधों पर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन
Udaipur News: President Draupadi Murmu met Dr. Laxyaraj Singh Mewar
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू साथ डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के आमंत्रण पर गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उदयपुर स्थित राजमहल का दौरा किया। राष्ट्रपति गुरुवार को राजमहल पहुंचीं, जहां मेवाड़ी परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े और डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


राजमहल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और डॉ. लक्ष्यराज सिंह के बीच लगभग डेढ़ घंटे तक चर्चा हुई। इस दौरान महाराणा प्रताप, राणा सांगा और अन्य महान मेवाड़ी योद्धाओं के शौर्य, पराक्रम, बलिदान और गौरवशाली इतिहास पर गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही, मेवाड़ और उड़ीसा के ऐतिहासिक संबंधों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन


यह चर्चा और भी विशेष इसलिए थी क्योंकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और डॉ. लक्ष्यराज सिंह की पत्नी निवृत्ति कुमारी, दोनों ही उड़ीसा से संबंधित हैं। निवृत्ति कुमारी के पिता, पटना-बलांगीर रियासत के पूर्व महाराजा कनकवर्धन सिंह देव, उड़ीसा की वर्तमान भाजपा सरकार में डिप्टी सीएम हैं और उनकी मां संगीता कुमारी सिंह देव बलांगीर से भाजपा सांसद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति मुर्मू ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह के आतिथ्य के लिए धन्यवाद दिया और अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। राजमहल में इस मुलाकात के बाद, राष्ट्रपति  महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक के लिए रवाना हुईं। इस मौके पर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed