Udaipur News: गोवर्धनविलास थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, सात गिरफ्तार
उदयपुर की गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने एक मकान में चल रहे ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सात सटोरियों को गिरफ्तार किया। दबिश के दौरान पुलिस ने मौके से तीन रजिस्टर, पांच लेपटॉप, बारह मोबाइल, छह बैंक डायरी और छह एटीएम कार्ड समेत करोड़ों के लेनदेन का हिसाब जब्त किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर की गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए हुए सात सटारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को सूचना मिली की दक्षिण विस्तार योजना स्थित एक मकान में कुछ युवक ऑनलाईन सट्टा खिलाने का काम करते हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर जाकर उका मकान पर दबिश दी तो मकान के एक कमरे में कुछ युवक लेपटॉप और मोबाइल पर ऑनलाइन काम करते हुए नजर आये। उस दौरान यह सभी अभियुक्त ऑन लाईन सट्टा खिलाने का काम कर रहे थे। जिन्हें मौके पर ही गिरफ्तार किया है। पुलिस पकडे़ गए अरोपियों से पूछताछ कर रही है।
करोड़ों का हिसाब और सामान जब्त
पुलिस ने इस सटोरियों से करोड़ों का हिसाब लिखे हुए तीन रजिस्टर, 5 लेपटॉप 12 मोबाइल, 6 बैंक डायरिया और 6 एटीएम भी बरामद किये हैं।
एसपी योगेश गोयल के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुवागण पुष्पेन्द्र सिंह चुण्डावत पिता भंवर सिंह चुण्डावत निवासी लसानी थाना देवगढ़ जिला राजसमंद, शक्ति सिंह हाडा पिता गुलाब सिंह निवासी केवडों का लोहारिया थाना जावदा जिला चितौड़गढ़, महेन्द्र सिंह चन्द्रावत पिता मान सिंह उम्र निवासी जसवंतपुरा थाना सिंगोली जिला नीमच मध्यप्रदेष, कृष्णपाल सिंह पिता दयाशंकर उम्र निवासी पथराहठ थाना गौरी बाजार जिला देवरिया उतरप्रदेष, राहुल चारण पिता सुखदेव सिंह निवासी धनायका थाना चारभुजा जिला राजसमंद, विशाल कीर पिता हजारी लाल कीर ल निवासी हापाखेड़ी थाना निकुंभ जिला चितौडगढ़, प्रकाश बुनकर पिता सोहन बुनकर निवासी डुंगाखेडा थाना आमेट जिला राजसमंद को धोखाधड़ी पूर्वक ऑनलाइन सट्टा खिलवाते हुए गिरफ्तार किया गया है।