फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: Narendra Meena reached Jaipur by charter plane on the invitation of the Chief Minister

Rajasthan Bypolls: कल फूट-फूट कर रोए नेता... आज जयपुर से आया बुलावा, सीएम ने भेजा स्पेशल विमान, जानें मामला

Mon, 21 Oct 2024 05:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 21 Oct 2024 05:29 PM IST
सार

Rajasthan Bypolls: सलूंबर विधानसभा से टिकट न मिलने पर नाराज चल रहे भाजपा नेता नरेंद्र मीणा को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मान-मनौव्वल के लिए जयपुर बुलाया। मीणा को जयपुर लाने के लिए मुख्यमंत्री ने स्पेशल चार्टर प्लेन भेजा, जिसमें वे अन्य भाजपा नेताओं के साथ पहुंचे। मीणा के जयपुर रवाना होने से यह संभावना जताई जा रही है कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे।

विज्ञापन
Udaipur News: Narendra Meena reached Jaipur by charter plane on the invitation of the Chief Minister
चार्टर प्लेन से जयपुर जाते नेता नरेंद्र मीणा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Rajasthan Bypolls: सलूंबर विधानसभा से टिकट नहीं मिलने के बाद नाराज चल रहे भाजपा नेता नरेंद्र मीणा को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुलावा भेजा। मुख्यमंत्री ने नरेंद्र मीणा के लिए जयपुर से स्पेशल चार्टर प्लेन भेजा, जिसमें सवार होकर मीना भाजपा के अन्य नेताओं के साथ राजधानी जयपुर पहुंचे।

विज्ञापन


विज्ञापन


सलूंबर में टिकट की घोषणा के बाद नरेंद्र कुमार मीणा के बढ़ते विरोध को देखते हुए मुख्यमंत्री ने नरेंद्र मीणा को जयपुर बुलाया। सोमवार दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर पूर्व मंत्री निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी और वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी के साथ मीणा चार्टर प्लेन से पहुंचे। उनकी जयपुर में सीएमआर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात होगी। साफ है कि नरेंद्र मीणा को मान मनौव्वल के लिए मुख्यमंत्री की ओर से जयपुर बुलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीणा के मान जाने के आसार
मुख्यमंत्री के बुलावे पर नरेंद्र मीणा के जयपुर रवाना होने से ही इस बात के प्रयास ही नहीं बल्कि पूरी संभावना व्यक्त की जा रही है कि अब नरेंद्र मीणा चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि इसके लिए वह कुछ शर्तें रख सकते हैं। उन्हें सत्ता या संगठन में अन्य पद देकर संतुष्ट किया जा सकता है।


समर्थकों की बैठक से पहले जयपुर रवाना
चुनाव लड़ने या न लड़ने पर फैसला करने के लिए नरेंद्र मीणा ने सोमवार को अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बैठक बुलाई थी। बैठक से पहले ही सीएम के बुलावे पर वे जयपुर रवाना हो गए। भले ही विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मीणा चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन कहीं ना कहीं भीतरघात की संभावना जरूर रहेगी।

रविवार को बैठक में रोए थे फूट-फूट कर
टिकट न मिलने के बाद रविवार को नरेंद्र मीणा अपने समर्थकों के बीच पहुंचे थे, जहां पर वह भावुक होकर फूट-फूट कर रो पड़े थे। इस मौके पर उन्होंने कहा था कि पिछले 20 साल से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता की तरह जनता की सेवा करता रह। 2013, 2018 और 2023 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया। 2019 और 2024 लोकसभा चुनाव में मेरा नाम उम्मीदवार के रूप में नंबर एक पर होने के बाद भी टिकट नहीं दिया। मैंने धैर्य रखा और पार्टी का अनुशासित कार्यकर्ता होने का परिचय दिया था। मीणा ने चुनाव लड़ने को लेकर फैसला करने के लिए सोमवार को बैठक बुलाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed