फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: Maharana Arvind Singh's nephew Vishvaraj Singh paid tribute to him

Udaipur News: महाराणा अरविंद सिंह को भतीजे विश्वराज सिंह ने दी श्रद्धांजलि, संवेदना व्यक्त कर जारी की पत्रिका

Sun, 16 Mar 2025 08:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 16 Mar 2025 08:08 PM IST
सार

महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन पर उनके भतीजे और नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने संवेदनाएं व्यक्त करते हुए एक पत्रिका जारी की। अब यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे 17 मार्च को अंतिम यात्रा में शामिल हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Udaipur News: Maharana Arvind Singh's nephew Vishvaraj Singh paid tribute to him
नाथद्वारा से विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने जारी की पत्रिका। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेवाड़ राजघराने के प्रमुख और उदयपुर सिटी पैलेस के संरक्षक महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के बाद पूरे मेवाड़ में शोक की लहर है। उनके भतीजे और नाथद्वारा से विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की है। अरविंद सिंह और उनके बड़े भाई महेंद्र सिंह मेवाड़ के बीच वर्षों से संपत्ति विवाद चला आ रहा था, लेकिन इस पारिवारिक मतभेद के बावजूद विश्वराज सिंह ने संवेदनाएं प्रकट करते हुए एक पत्रिका जारी की। इसके बाद संभावना जताई जा रही है कि वे महाराणा अरविंद सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल हो सकते हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन, सीएम भजनलाल, वसुंधरा से लेकर पूर्व सीएम गहलोत ने जताया दुख

यह खास इसलिए भी माना जा रहा है, क्योंकि अरविंद सिंह और उनके बड़े भाई महेंद्र सिंह मेवाड़ के बीच वर्षों से संपत्ति को लेकर कानूनी विवाद चल रहा था। जब महेंद्र सिंह का निधन हुआ था, तब अरविंद सिंह के बेटे लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने शोक तक व्यक्त नहीं किया था और न ही अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे। इस बार विश्वराज सिंह ने परिवारिक संबंधों को महत्व देते हुए शोक प्रकट किया, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि वे 17 मार्च को होने वाली अंतिम यात्रा में भी शामिल हो सकते हैं।

जनभावनाएं और राजनीतिक दृष्टिकोण
विश्वराज सिंह का यह कदम न केवल पारिवारिक दृष्टिकोण से बल्कि राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नाथद्वारा से विधायक होने के नाते उनकी इस प्रतिक्रिया को जनता के बीच सकारात्मक रूप में देखा जा रहा है। मेवाड़ राजघराने में वर्षों से चले आ रहे पारिवारिक विवाद के बावजूद, विश्वराज सिंह मेवाड़ का यह संवेदनशील कदम दर्शाता है कि पारिवारिक संबंध मतभेदों से ऊपर होते हैं। अब सबकी निगाहें 17 मार्च की अंतिम यात्रा पर टिकी हैं, जहां यह स्पष्ट हो जाएगा कि वे अपने चाचा को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचते हैं या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed