फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: Gehlot verbally attacked the central government on Kanhaiyalal murder case.

Udaipur News: कन्हैयालाल टेलर हत्याकांड को लेकर गहलोत ने केंद्र सरकार को घेरा, PM मोदी के लिए कही ये बात

Sat, 30 Mar 2024 07:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 30 Mar 2024 07:10 PM IST
सार

गहलोत ने कहा कि मोदी सरकार ने कन्हैया हत्या का मामला एनआईए को सुपुर्द न किया होता तो मुल्जिम अब तक फांसी के फंदे पर लटक गए होते।

विज्ञापन
Udaipur News: Gehlot verbally attacked the central government on Kanhaiyalal murder case.
पूर्व सीएम अशोक गहलोत - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि दो वर्ष पूर्व यहां हुई कन्हैया लाल टेलर की हत्या के मामले को मोदी सरकार जानबूझकर लटकाए रखना चाहती है। मोदी सरकार इस हत्याकांड का इस्तेमाल चुनावों में मतदाताओं के बीच संप्रदायिक वैमनस्यता बढ़ाने में कर रही है।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ये बात शनिवार को दिन में टाउन हॉल में आयोजित जनसभा में कही। गहलोत उदयपुर लोकसभा उम्मीदवार तारा चंद मीणा के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेशक कन्हैया लाल टेलर को बेरहमी से मारा गया था, लेकिन हत्या के दो घंटे बाद ही मुलजिम पकड़े गए थे। दोनों मुल्जिमों के खिलाफ पुलिस की जांच होने से पहले ही केंद्र सरकार की दखलंदाजी से दोनो मुलजिम एनआईए के हवाले कर दिए गए। गहलोत ने पूरे विश्वास के साथ कहा कि अगर केस की कार्यवाही राज्य पुलिस के पास रहती तो कन्हैया के दोनों हत्यारों को फांसी लग गई होती।गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार ने मृतक के दोनों बेटों को सरकारी नौकरी देने और परिवार को 50 लाख रुपए देने में देर नहीं लगाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed