फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: Four Children Drown in Water-Filled Cement Mine

Rajasthan News: उदयपुर में कुंवारी माइंस के गड्ढे में भरे पानी में डूबे चार बच्चे, सभी की मौत, पसरा मातम

Sun, 24 Aug 2025 08:02 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Sun, 24 Aug 2025 08:02 PM IST
सार

उदयपुर के मंदेरिया गांव में सीमेंट फैक्टरी की पानी भरी खदान में चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। सभी बच्चे बकरियां चराने के लिए गए थे। इस दौरान हादसा हो गया।

विज्ञापन
Udaipur News: Four Children Drown in Water-Filled Cement Mine
हादसे के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर के डबोक पुलिस थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंदेरिया गांव स्थित कुंवारी माइंस के गड्ढे में भरे पानी में डूबने से चार मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल हैं। ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के बाद माइंस में पानी भर जाता है, वहां सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बच्चे बकरियां चराने के लिए घर से निकले थे। इस दौरान वे माइंस में बने जलभराव में नहाने लगे। गहरे पानी में जाने से वे उसमें डूब गए। घटना की जानकारी लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डबोक थाना पुलिस और ग्रामीणों की मदद से चारों बच्चों के शव बाहर निकाले गए। मृतकों की पहचान लक्ष्मी गमेती (14), भावेश (14), राहुल (12) और शंकर (13) के रूप में हुई है। सभी एक ही गांव के रहने वाले बताए गए हैं।
विज्ञापन


इस हादसे के बाद ग्रामीणों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि माइंस कंपनी की ओर से सुरक्षा बैरिकेड, चेतावनी बोर्ड या निगरानी का कोई इंतजाम नहीं है। बारिश में माइंस तालाब का रूप ले लेती है। इस कारण हादसे हो जाते हैं।  एएसआई मनोहर सिंह देवड़ा ने बताया कि बच्चे मासूमियत में गहरे पानी में चले गए थे, जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बारिश से हर तरफ पानी ही पानी, सड़कें लबालब, गांव का संपर्क टूटा, छत पर फंसे लोग, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed