फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: Electricity department lineman working on pole dies due to electric shock

Udaipur News: बिना सहायक खंभे पर चढ़े लाइनमैन की करंट से मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

Sat, 08 Jun 2024 10:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 08 Jun 2024 10:38 PM IST
सार

बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। उनका आरोप है कि लापरवाही की वजह से युवक की मौत हुई। दो घंटे तक शव खंभे पर तारों के बीच उलझा रहा। 

विज्ञापन
Udaipur News: Electricity department lineman working on pole dies due to electric shock
करंट लगने से लाइनमैन की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर से 15 किमी दूर नयाखेड़ा में खंभे पर चढ़कर बिजली सुधार रहे लाइनमैन की करंट लगने से 30 फिट ऊंची हाई पावर लाइन के तार में उलझकर मौत हो गई। लाइनमैन नाना लाल की दर्दनाक मौत के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से ऐसी दुर्गति हुई कि दो घंटे तक शव खंभे पर तारों के बीच उलझा रहा। ये बिजली विभाग के अधिकारियों की घोर लापरवाही का नमूना है कि खंभे पर चढ़कर बिजली सुधारने के दौरान कोई भी सहायक या अधिकारी मौजूद नहीं था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिजली दुरुस्त करने के जोखिम भरे काम के दौरान सीनियर टेक्निकल कर्मचारी और सहायक अभियंता या कनिष्ठ अभियंता का मौजूद होना आवश्यक है। नियमों के मुताबिक जिस लाइन को सुधारने का काम चल रहा हो उस क्षेत्र से संबंधित सभी लाइनों की विद्युत सप्लाई बंद की जाती है। 
विज्ञापन


लाइनमैन नाना राम की दर्दनाक मौत के लिए कौन अधिकारी जिम्मेदार हैं, इसका पता जांच के दौरान चलेगा। फिलहाल गंभीर बात ये है कि करंट लगने से मौत के बाद दो घंटे तक नाना राम का शव खंभे पर क्यों लटका रहा? विद्युत विभाग के अधिकारियों ने दुर्घटना के बाद तत्काल शव खंभे से क्यों नहीं उतारा? लोगों का आरोप है नाना राम को हादसे के बाद फ़ौरन उतारकर अस्पताल पहुंचाया जाता तो जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed