{"_id":"66666846a20e4d22cf03fcf5","slug":"udaipur-news-drunken-couple-escapes-after-hitting-police-jeep-in-film-style-a-policeman-and-driver-injured-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: फिल्मी स्टाइल में पुलिस जीप को टक्कर मारकर फरार हुआ शराबी युगल, एक पुलिसकर्मी और चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: फिल्मी स्टाइल में पुलिस जीप को टक्कर मारकर फरार हुआ शराबी युगल, एक पुलिसकर्मी और चालक घायल
Mon, 10 Jun 2024 08:13 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 10 Jun 2024 08:13 AM IST
सार
कल रात पुलिस गश्त के दौरान एक शराबी युगल पुलिस जीप को टक्कर मारकर भाग निकला। चित्तौड़ नंबर की इस कार की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शराबी प्रेमी युगल ने रविवार रात अपनी कार से पुलिस की जीप को टक्कर मार दी। हादसे में जीप पलटने के कारण पुलिस जीप का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, एक सिपाही को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार फतेहसागर के रिंग रोड, रानी रोड पर कार खड़ी कर एक लड़का और लड़की शराब पी रहे थे। पुलिस की गश्ती पार्टी ने शराबी प्रेमी युगल से पूछताछ करना चाहा तो रुककर जवाब देने के बजाय वे दोनों उनकी चित्तौड़ नंबर की कार में बैठकर भाग निकले।
विज्ञापन
पुलिस ने अपनी जीप से प्रेमी युगल की कार का पीछा किया और प्रतापनगर क्षेत्र में जीप ओवरटेक कर कार के आगे सड़क के बीच खड़ी कर दी। मगर दुस्साहसी प्रेमी युगल ने अपनी कार रोकने के बजाए पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर दी जिससे जीप पलटी खा गई। जीप को टक्कर मारते हुए शराबी प्रेमी युगल चित्तौड़ की तरफ भाग निकला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शराबी युगल की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन