फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: Civil Defense divers pulled out the calf that had fallen into a 70 feet deep well.

Udaipur News: 70 फीट गहरे कुएं में गिरा बछड़ा, सिविल डिफेंस के गोताखोरों ने सीढ़ियों के सहारे सुरक्षित निकाला

Mon, 15 Apr 2024 07:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 15 Apr 2024 07:11 PM IST
सार

सिविल डिफेंस के गोताखोरों ने 70 फ़ीट गहरे कुएं के ऊपर से सीढ़ियां लटकाईं। सीढ़ी के सहारे दो गोताखोर कुएं में उतरे और बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाला।
 

विज्ञापन
Udaipur News: Civil Defense divers pulled out the calf that had fallen into a 70 feet deep well.
कुएं में उतरते गोताखोर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के शोभागपुरा पंचायत की प्रगति नगर कॉलोनी के एक कुएं में सोमवार सुबह गाय का बछड़ा गिर गया। मौके पर पहुंचे सिविल डिफेंस के गोताखोरों ने उसको सुरक्षित निकाल कर पशुपालक को सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


जानाकरी के अनुसार सुबह 8 बजे पशुपालक कालूलाल की गाय का बछड़ा कुए में गिर गया। उसने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। पुलिस ने ये जानकारी नागरिक सुरक्षा विभाग के उप नियंत्रक गीतेश मालवीय को दी। मालवीय के नेतृत्व में गोताखोर सुरेश सालवी, हितेश सोलंकी, विपुल चौधरी, रवि शर्मा, पुष्कर चौधरी, धर्मसिंह गुर्जर मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


कुएं में पानी की गहराई 70 फ़ीट थी। गोताखोरों ने कुएं के ऊपर से सीढ़ियां लटकाईं। सीढ़ी के सहारे दो गोताखोर कुएं में उतरे। उन्होंने गाय के बछड़े को रस्सों से बांधकर ऊपर सुरक्षित बाहर निकलकर मालिक को सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed