फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   udaipur municipal corporation election result 2026 80 wards 16 round counting

उदयपुर नगर निगम चुनाव: 14 सितंबर को 16 राउंड में होगी 80 वार्डों की मतगणना, मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित

Mon, 14 Sep 2026 08:32 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 14 Sep 2026 08:32 AM IST
सार

उदयपुर में नगरीय निकाय चुनाव-2026 के बाद 14 सितंबर को नगर निगम के 80 वार्डों समेत जिले की छह नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम सामने आएंगे। उदयपुर नगर निगम की मतगणना राजस्थान कृषि महाविद्यालय परिसर में सुबह 8 बजे शुरू होगी और 16 राउंड में पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
udaipur municipal corporation election result 2026 80 wards 16 round counting
उदयपुर नगर निगम चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के तहत जिले में दो चरणों में मतदान पूरा होने के बाद अब 14 सितंबर को मतगणना होगी। जिला प्रशासन ने राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों की मतगणना राजस्थान कृषि महाविद्यालय परिसर में होगी। वहीं जिले की पांच नगरपालिकाओं के परिणाम संबंधित नगरपालिका मुख्यालय पर घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन

सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना

जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम की मतगणना 14 सितंबर को सुबह 8 बजे शुरू होगी। मतगणना में लगाए गए सभी कार्मिकों को सुबह 6:30 बजे तक गणना स्थल पर पहुंचना अनिवार्य होगा। प्रशासन की ओर से मतगणना की पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से पूरा कराने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन

16 राउंड में आएंगे 80 वार्डों के परिणाम

नगर निगम के 80 वार्डों की मतगणना के लिए पांच गणना कक्ष बनाए गए हैं। प्रत्येक गणना कक्ष में अधिकतम आठ टेबल लगाई गई हैं। पूरी मतगणना प्रक्रिया 16 राउंड में पूरी होगी। प्रत्येक राउंड में पांच वार्डों के परिणाम जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित वार्डों की ईवीएम निर्धारित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के माध्यम से गणना कक्ष तक पहुंचाई जाएंगी। इसके बाद तय प्रक्रिया के अनुसार ईवीएम में दर्ज मतों की गणना की जाएगी। इस व्यवस्था के तहत 16 राउंड में नगर निगम के सभी 80 वार्डों के नतीजे जारी किए जाएंगे।

पांच नगरपालिकाओं में मुख्यालय पर होगी गणना

उदयपुर नगर निगम के अलावा जिले की वल्लभनगर, मावली, भींडर, कानोड़ और फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिकाओं की मतगणना संबंधित नगरपालिका मुख्यालय पर बनाए गए वितरण एवं संग्रहण केंद्रों में होगी।
इन सभी स्थानों पर एक-एक गणना कक्ष बनाया गया है। प्रत्येक गणना कक्ष में पांच-पांच टेबल लगाई गई हैं। यहां भी तय प्रक्रिया के तहत मतगणना कर परिणाम जारी किए जाएंगे।

मतगणना केंद्रों पर रहेगी त्रिस्तरीय सुरक्षा

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि मतगणना को लेकर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी मतगणना स्थलों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। केवल अधिकृत पासधारकों को ही गणना केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर भी पूरी तरह रोक रहेगी। प्रशासन और पुलिस की ओर से मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी।

वार्डवार एजेंटों को मिलेगा प्रवेश

मतगणना के दौरान प्रत्याशियों के अधिकृत एजेंट भी मौजूद रहेंगे। उनकी मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी। हालांकि, एजेंटों के प्रवेश की व्यवस्था वार्डवार रखी गई है।


जिस वार्ड की मतगणना चल रही होगी, उसी वार्ड के प्रत्याशियों के अधिकृत एजेंटों को गणना कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। संबंधित वार्ड की गणना पूरी होने के बाद एजेंटों को बाहर भेज दिया जाएगा। इसके बाद अगले वार्ड के प्रत्याशियों के एजेंटों को गणना कक्ष में प्रवेश मिलेगा। इस तरह प्रशासन ने मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से पूरा कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। अब 14 सितंबर को ईवीएम खुलने के साथ ही उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों समेत जिले की छह नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम सामने आने शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed