फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur Crime News Businessman Got Death Threats Letter Wrote You Will be Beheaded like kanhaiya lal

Rajasthan: 'तेरा कन्हैयालाल जैसा हाल होगा,' उदयपुर के व्यापारी को मिली सर तन से जुदा की धमकी

Wed, 28 Dec 2022 07:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 28 Dec 2022 07:04 PM IST
सार

राजस्थान के उदयपुर जिले में 28 जून यानी आज से ठीक छह महीने पहले कन्हैयालाल नाम के टेलर की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड ने देश को हिलाकर रख दिया था। अब एक और व्यापारी को ऐसी ही हत्या का धमकी भरा पत्र मिला है।

विज्ञापन
Udaipur Crime News Businessman Got Death Threats Letter Wrote You Will be Beheaded like kanhaiya lal
व्यापारी को मिली सर तन से जुदा की धमकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उदयपुर में बदमाशों ने एक व्यापारी की दुकान पर पत्थर फेंककर तोड़फोड़ की और फिर पत्र भेजा, जिसमें कई बातों के साथ लिखा है कि 'उदयपुर में हुई कन्हैयालाल हत्याकांड की तरह 15 जनवरी को तेरी मौत पक्की है।' घबराए व्यापारी ने पुलिस को रिपोर्ट दी। पुलिस पत्र के अनुसार मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


बता दें कि घटना उदयपुर में सराड़ा थाना इलाके के सराड़ा कस्बे की है। यहां गोविंद पटेल व्यापारी रहते हैं, जिनकी पटेल एजेंसी नाम से दुकान है। वह दुग्ध उत्पाद बेचने का व्यापार करते हैं। मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब दो बजे उनकी दुकान पर पथराव शुरू हुआ। गोविंद ने जब उठकर देखा तो तीन-चार लोग थे। उन्होंने दुकान का ताला, लाइट सहित कई चीजें तोड़ दीं। बदमाशों ने एक धमकी भरा पत्र, पत्थर में बांधकर फेंका और फिर भाग गए। बाद में व्यापारी ने सराड़ा थाना पहुंचकर थानाधिकारी प्रवीण सिंह को लिखित में रिपोर्ट दी। घटना के बाद से पूरा परिवार डर के साए में जी रहा है।
विज्ञापन


15 जनवरी को 'सिर तन से जुदा'...
बदमाशों ने जो कागज फेंका, उसमें लिखा था कि उदयपुर में हुए हत्याकांड की तरह 15 जनवरी को तेरी भी मौत तय है। तू बहुत आसमान में उड़ रहा है, तुझे तेरे किए की सजा जरूर मिलेगी। तेरे 12 टुकड़े करके बोरी में भरकर तेरे गांव में फेंक दूंगा। तेरे खानदान को पूरी तरह से मिटा देंगे। बाद में लिखा 'दुश्मन को सजा, सिर तन से जुदा'। 15 तारीख का इंतजार करना।
विज्ञापन
विज्ञापन




दुकान के अंदर पड़ा मिला था पत्र...
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस जाप्ता परिवादी गोविंद पटेल की दुकान पर पहुंचे थे। दुकान खोलकर अंदर देखा तो एक पत्र मिला जिसमें, धमकी दी हुई थी। गोविंद पटेल ने रिपोर्ट दी है, जिसमें उसके पड़ोसी देवीलाल पर शंका जाहिर की है। परिवादी का कहना है कि देवीलाल ने पिछले सात दिन में परिवार के अलग-अलग सदस्य को दो-तीन बार जान से मारने की धमकियां दी हैं। इसके पीछे इसी का हाथ होगा। प्रवीण सिंह का कहना है, मामले की जांच पत्र और पड़ोसी देवीलाल के एंगल से कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed