फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur: Collector clarified, death of injured child is a mere rumour, crowd gathered in the hospital

Udaipur: कलेक्टर ने कहा- चाकूबाजी में घायल बच्चे की मौत कोरी अफवाह, ध्वस्त किया गया आरोपी अवैध निर्माण

Sat, 17 Aug 2024 02:00 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 17 Aug 2024 02:00 PM IST
सार

स्कूली बच्चे के चाकूबाजी में घायल होने की घटना के बाद शहर में शांतिपूर्ण तनाव बना हुआ है। प्रशासन द्वारा नेटबंदी और सख्त हिदायत के बावजूद शनिवार को यह अफवाह फैल गई कि बच्चे की मौत हो गई है। इधर आरोपी के घर अतिक्रमण हटाने को लेकर नोटिस चस्पा कर दिया गया है।

विज्ञापन
Udaipur: Collector clarified, death of injured child is a mere rumour, crowd gathered in the hospital
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चाकूबाजी में घायल छात्र की मौत की अफवाह पर अस्पताल और शहर में जगह-जगह लोगों के इकट्ठा होने के बाद कलेक्टर ने एक बार फिर आमजन और सभी समुदायों से अपील की है कि बच्चा स्वस्थ है, वे आज सुबह ही उससे मिलकर आए हैं। चिकित्सकों से भी  उसके स्वास्थ्य को लेकर चर्चा हुई है। कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने कहा कि आमजन किसी भी तरह की अफवाह में नहीं आएं और शांति बनाए रखें। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री को जा रही पल-पल की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को उदयपुर की प्रत्येक स्थिति की पल-पल की रिपोर्ट जा रही है। कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने बताया कि घायल बच्चे को बेहतर स्वास्थ्य मिले, इसके लिए मुख्यमंत्री ने जयपुर से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम भेजी है।
विज्ञापन


पूरे संभाग से बुलाई फोर्स
इधर पुलिस प्रशासन ने शहर में शांति व्यवस्था करने और किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए संभाग भर से अतिरिक्त बल बुला लिया है। अन्य जिलों के एसपी भी उदयपुर में तैनात कर दिए गए हैं। चित्तौड़गढ़ एसपी संजीव जोशी जहां एमबी अस्पताल में मोर्चा संभाले हुए हैं, वहीं उदयपुर एसपी योगेश गोयल शहर भर में नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी ने दी चेतावनी
आईजी अजयपाल लांबा भी स्थिति पर पूरी तरह से नजर रखे हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों से चर्चा कर सभी को जरूरी निर्देश दिए हैं। साथ ही सख्त लहजे में अपील जारी की है कि यदि किसी ने भी शहर में माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से सौहार्द की अपील की है।




कभी भी ध्वस्त हो सकता है आरोपी का घर
इधर आरोपी छात्र का मकान अवैध रूप से बना होने की बात सामने आने पर नगर निगम और वन विभाग ने शनिवार को आरोपी के घर के बाहर अतिक्रमण हटाए जाने का नोटिस चस्पा करने के बाद अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। आरोपी का घर दीवानशाह कॉलोनी में है। चूंकि यहां नगर निगम और वन विभाग दोनों का क्षेत्राधिकार है, इसलिए दोनों ही विभागों ने नोटिस दिया था। वन विभाग ने भी जमीन खाली करने की चेतावनी अतिक्रामक को दी थी। दो दिन बाद रक्षाबंधन के मौके पर शहर में शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की बड़ी जिम्मेदारी है। जिले के कलेक्टर, आईजी और एसपी पहले ही कह चुके हैं कि उनकी पहली प्राथमिकता बच्चे को बेहतर उपचार देकर स्वास्थ्य लाभ देना और शहर में शांति कायम रखना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed