फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur : CM Arrives to Participate in National Thinking Camp, Brainstorming on Women and Child Development

Udaipur News : राष्ट्रीय चिंतन शिविर में भाग लेने पहुंचे सीएम, महिला एवं बाल विकास को लेकर होगा मंथन

Sat, 11 Jan 2025 12:04 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 11 Jan 2025 12:04 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में महिला एवं बाल विकास की चुनौतियों और उनके समाधान पर आयोजित राष्ट्रीय चिंतन शिविर में भाग लेने उदयपुर पहुंचे।

विज्ञापन
Udaipur : CM Arrives to Participate in National Thinking Camp, Brainstorming on Women and Child Development
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर में महिला एवं बाल विकास की चुनौतियों और उनके समाधान विषय पर आयोजित राष्ट्रीय चिंतन शिविर में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा यहां पहुंचे। यह शिविर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। शिविर की अध्यक्षता केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी कर रही हैं।

विज्ञापन


चिंतन शिविर में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी सहित विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मंत्रीगण और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित हुए। शिविर में महिलाओं और बच्चों के समग्र विकास की राह में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर गहन चर्चा होनी है। इस मंथन का उद्देश्य नीतिगत सुधारों और कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाना है ताकि महिला एवं बाल विकास की दिशा में सकारात्मक बदलाव लाए जा सकें।
विज्ञापन


शिविर में इस क्षेत्र में नवीन योजनाओं, प्रभावशाली नीतियों और उनके कार्यान्वयन में आने वाली बाधाओं पर चर्चा की जा रही है। सभी प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों के अनुभव साझा कर विकास के नए रास्ते तलाश रहे हैं। लेकसिटी में आयोजित यह शिविर महिला एवं बाल विकास क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed