{"_id":"67813ecf33505bb4ba0cf708","slug":"udaipur-central-ministers-annapurna-devi-and-savitri-thakur-reached-udaipur-for-chintan-shivir-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur: चिंतन शिविर के लिए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सावित्री ठाकुर पहुंचीं उदयपुर, कल आएंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur: चिंतन शिविर के लिए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सावित्री ठाकुर पहुंचीं उदयपुर, कल आएंगे सीएम
Fri, 10 Jan 2025 09:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 10 Jan 2025 09:07 PM IST
सार
इस शिविर का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के समेकित विकास और कल्याण से जुड़ी चुनौतियों पर विचार करना और समाधान खोजना है। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सावित्री ठाकुर और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्री कार्यक्रम में भाग लेंगे।
विज्ञापन
मंत्री सावित्री ठाकुर और अन्नपूर्णा देवी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झीलों की नगरी उदयपुर में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय चिन्तन शिविर का शुभारंभ कल शनिवार को होगा। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के समग्र विकास और कल्याण से जुड़ी चुनौतियों पर विचार करना और उनके समाधान ढूंढ़ना है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, महिला एवं बाल विकास केन्द्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर शुक्रवार दोपहर बाद उदयपुर पहुंचे। उदयपुर होटल रेडिसन ब्लू में उनका स्वागत किया गया। राजस्थान सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव महेन्द्र सोनी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने अतिथियों का मेवाड़ी परंपरा के अनुसार स्वागत किया। अतिथियों को मेवाड़ी पाग, उपरना पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट किए गए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार सुबह जयपुर से विशेष विमान द्वारा डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से होटल रेडिसन ब्लू जाएंगे और चिन्तन शिविर में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम कुछ घंटे का होगा, जिसके बाद वे विशेष विमान से जयपुर लौट जाएंगे।
विज्ञापन
शनिवार सुबह 9.30 बजे इस शिविर का शुभारंभ समारोह होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के महिला एवं बाल विकास विभागों के मंत्री शामिल होंगे।
महिलाओं और बच्चों के समेकित विकास पर ध्यान केंद्रित
इस चिन्तन शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के समग्र विकास और उनके कल्याण से जुड़े मुद्दों पर विचार करना है। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने अपने शुरुआती संबोधन में कहा कि यह शिविर न केवल चुनौतियों को समझने का अवसर है, बल्कि नीतियों और पहलों को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाने का माध्यम भी है।