फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   The horrific end of the love story of a call girl and a pimp in Udaipur

Udaipur News: कॉल गर्ल और दलाल की प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, डिमांड बढ़ी तो जलाकर मार डाला; जानें मामला

Sun, 16 Feb 2025 09:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 16 Feb 2025 09:31 PM IST
सार

Udaipur News: आरोपी विनोद ने पहले मृतका का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को कार में डालकर मदार श्मशान ले गया। वहां पेट्रोल डालकर शव को आग लगा दी और फरार हो गया।

विज्ञापन
The horrific end of the love story of a call girl and a pimp in Udaipur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर के मदार इलाके में स्थित श्मशान में एक महिला की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। इस दिल दहला देने वाली घटना की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि मृतका दिल्ली की निवासी थी, जो उदयपुर में रह रही थी।

विज्ञापन

विज्ञापन


कैसे हुआ मामले का खुलासा?
पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और 100 से अधिक मोबाइल नंबरों की जांच की। आखिरकार पुलिस को एक संदिग्ध क्रेटा कार मिली, जिसकी जानकारी जुटाने के बाद पुलिस आरोपी विनोद टांक तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है हत्या की वजह?
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतका लगातार विनोद से तरह-तरह की मांगें कर रही थी, जिससे परेशान होकर उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। आरोपी विनोद ने पहले मृतका का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को कार में डालकर मदार श्मशान ले गया। वहां पेट्रोल डालकर शव को आग लगा दी और फरार हो गया।

मृतका और विनोद का संबंध
उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि मृतका मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली थी, लेकिन पिछले एक साल से उदयपुर में विनोद टांक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों ही एस्कॉर्ट सर्विस का काम करते थे।

आगे की कार्रवाई
फिलहाल, मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं, आरोपी विनोद से पूछताछ जारी है। पुलिस इस मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसमें और कोई व्यक्ति शामिल था या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed