{"_id":"6a0b17235abcb150b60c8b7e","slug":"the-city-of-lakes-is-reeling-under-the-heat-deserting-the-plains-udaipur-news-c-1-1-noi1460-4296040-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: झीलों की नगरी में गर्मी का कहर, 43.3 डिग्री पहुंचा पारा, बाजार और पर्यटन स्थलों पर पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: झीलों की नगरी में गर्मी का कहर, 43.3 डिग्री पहुंचा पारा, बाजार और पर्यटन स्थलों पर पसरा सन्नाटा
Mon, 18 May 2026 07:45 PM IST
उदयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदयपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 07:45 PM IST
सार
उदयपुर में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को सीजन के सबसे गर्म दिन ने लोगों और पर्यटकों दोनों की परेशानी बढ़ा दी, जबकि दोपहर में शहर की सड़कें लगभग खाली नजर आईं।
विज्ञापन
गर्मी के कारण सड़कों पर पसरा सन्नाटा
विस्तार
झीलों की नगरी उदयपुर में इस बार गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को शहर में सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। तेज धूप, गर्म हवाओं और लू के थपेड़ों ने लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। हालात ऐसे रहे कि पर्यटन नगरी में दिनभर सड़कों, बाजारों और पर्यटन स्थलों पर सन्नाटा पसरा नजर आया।
डबोक मौसम केंद्र के अनुसार सोमवार को उदयपुर का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले 12 मई को तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक ही दिन में तापमान में हुई बढ़ोतरी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी।
भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय शहर की सड़कें और बाजार लगभग सूने दिखाई दिए। लोग केवल जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थ, छांव, कूलर और पंखों का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: राजस्थान में हीटवेव का कहर बढ़ेगा: आज19 जिलों में लू का अलर्ट, दिन के साथ रातें भी तपेंगी
पर्यटन नगरी होने के कारण उदयपुर में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे हुए हैं लेकिन दिन के समय बाहर निकलना उनके लिए भी मुश्किल हो गया है। अधिकांश पर्यटक शाम ढलने के बाद ही घूमने निकल रहे हैं।
उधर सुखाड़िया सर्किल पर बच्चों को पैडल बोटिंग कराने वालों की संख्या भी बेहद कम दिखाई दी। सुबह से दोपहर तक यहां लगभग सन्नाटा पसरा रहा। संचालकों का कहना है कि तेज गर्मी के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं।
गर्मी का असर केवल उदयपुर ही नहीं बल्कि आसपास के इलाकों में भी देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने की सलाह दी गई है।