{"_id":"686fb9098f7c4c998e01cf1e","slug":"tanzanian-woman-caught-with-md-drugs-in-udaipur-crime-hindi-news-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: उदयपुर में विदेशी युवती एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: उदयपुर में विदेशी युवती एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
Thu, 10 Jul 2025 06:28 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 10 Jul 2025 06:28 PM IST
सार
उदयपुर में एक तंजानियाई युवती को 6.5 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। युवती के अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विदेाश युवती ड्रग के साथ गिरफ्तार। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के उदयपुर शहर में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत अंबामाता थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सज्जनगढ़ इलाके से एक विदेशी युवती को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई युवती तंजानिया की नागरिक है, जो 6.5 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) जैसे प्रतिबंधित ड्रग के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रही थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: गुरु पूर्णिमा पर शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल, मंदिरों व आश्रमों में गुरु पूजन के आयोजन
विज्ञापन
एसपी योगेश गोयल के निर्देशन में थाना अधिकारी मुकेश सोनी और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि एक विदेशी महिला मादक पदार्थ के साथ सज्जनगढ़ क्षेत्र में सक्रिय है। सूचना मिलते ही इलाके में घेराबंदी कर संदिग्ध युवती को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 6.5 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: बासनपीर गांव में दो समुदायों के बीच झड़प, छतरी बनवा रहे लोगों पर पत्थर बरसाए, दो घायल
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि युवती हाल ही में उदयपुर पहुंची थी। संभावना है कि वह किसी अंतरराष्ट्रीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क का हिस्सा हो सकती है। पुलिस जांच कर रही है कि युवती अकेले काम कर रही थी या उसके साथ कोई स्थानीय या विदेशी सहयोगी भी मौजूद है। साथ ही, यह भी जांच का विषय है कि उसे यह मादक पदार्थ कहां से मिला और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी।