फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News: Gym Trainer Assaults Private School girl, Accused Absconding, Case Filed Under POCSO

Udaipur News: निजी स्कूल की छात्रा को जिम ट्रेनर ने बनाया शिकार, आरोपी फरार, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

Wed, 27 Aug 2025 09:31 AM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Wed, 27 Aug 2025 09:31 AM IST
सार

शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल की छात्रा के साथ स्कूल के ही जिम ट्रेनर द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज कर तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन
Udaipur News: Gym Trainer Assaults Private School girl, Accused Absconding, Case Filed Under POCSO
जिम ट्रेनर ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल की छात्रा के साथ जिम ट्रेनर द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बालिका के परिजनों ने मंगलवार देर रात थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया सोमवार को जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी होने के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था लेकिन छात्रा और उसके परिजन छुट्टी की जानकारी नहीं पा सके और वह सुबह नियमित रूप से तैयार होकर स्कूल पहुंच गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sirohi News: अपने दो शावकों के साथ दुकान में घुसी मादा भालू, वन विभाग के ढीले रवैये से भय का माहौल
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल परिसर में उस समय अन्य छात्र-छात्राएं और शिक्षक स्टाफ मौजूद नहीं थे। केवल स्कूल का जिम ट्रेनर प्रदीप सिंह वहां मिला। इसी दौरान आरोपी जिम ट्रेनर बालिका को बहला-फुसलाकर जिम रूम में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद सहमी हुई बच्ची घर पहुंची तो उसका व्यवहार देखकर परिजन चिंतित हो गए। पूछताछ करने पर पीड़िता ने पूरी घटना परिजनों को बताई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

पुलिस ने नाबालिग के बयान के आधार पर प्रदीप सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अंबामाता थाना पुलिस टीम आरोपी की सक्रियता से तलाश कर रही है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है और उसकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए टीमों को रवाना किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से परिजनों में आक्रोश है। उन्होंने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और बच्ची को न्याय दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed