फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Rajasthan woman accuses BJP MLA of rape by pretending to be married case filed

राजस्थान: महिला ने भाजपा विधायक पर शादी का झांसा देकर रेप का लगाया आरोप, केस दर्ज

Fri, 05 Feb 2021 08:01 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 05 Feb 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan woman accuses BJP MLA of rape by pretending to be married case filed
उदयपुर जिले के गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रताप लाल भील - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान के उदयपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की छवि को दागदार करती हुई एक खबर सामने आई है। दरअसल, एक महिला ने उदयपुर की गोगुंदा सीट से भाजपा के विधायक प्रताप लाल भील पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि भाजपा विधायक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया है। इस खबर से सियासी गलियारों में हलचल मची हुई है। 

विज्ञापन

शादी का झांसा देकर बनाता रहा संबंध

महिला ने विधायक के खिलाफ अपनी शिकायत में कहा कि तीन-चार साल पहले एक सामाजिक आयोजन में उसकी मुलाकात भाजपा विधायक प्रताप लाल भील से हुई थी। उस समय जान पहचान हुई तो विधायक ने मेलजाेल बढ़ाया। इसके बाद विधायक उसे शादी का झांसा देते हुए शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला ने यह भी बताया कि विधायक ने उदयपुर के सुखेर स्थित एक फ्लैट और नीमच में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि इसके कुछ दिनों बाद विधायक शादी से मुकर गया। इसके बाद वह केस को लेकर आईजी सत्यवीर सिंह के समक्ष पेश हुई। जांच में यह बात भी सामने आई है कि शिकायतकर्ता महिला पहले से शादीशुदा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल रिपोर्ट के बाद बयान दर्ज

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला मध्यप्रदेश की रहने वाली है। उसका आरोप है कि 52 वर्षीय विधायक प्रताप लाल भील ने उससे शादी करने का वादा किया और इसकी आड़ में कई बार उसके साथ बलात्कार किया। ऐसे में महिला ने गुरुवार को विधायक प्रताप लाल भील के खिलाफ बलात्कार के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़िता की चिकित्सकीय जांच के बाद उसका बयान दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

एक ही समुदाय से हैं विधायक और आरोप लगाने वाली महिला

पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि विधायक और आरोप लगाने वाली महिला एक ही समुदाय से हैं और कुछ वर्षों से संपर्क में थे। वहीं, महिला के आरोप पर विधायक ने कहा कि मुझे केस के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता। अब पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच सीबीसीआईडी करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed