फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Rajasthan Udaipur's Nilay got third rank in india in CA Inter result

CA Inter Result: उदयपुर के निलय की देश में 3th रैंक, परीक्षा से तीन दिन पहले दादाजी को खोया, पर नहीं मानी हार

Sun, 06 Jul 2025 09:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 06 Jul 2025 09:28 PM IST
सार

निलय के लिए यह सफर आसान नहीं रहा। परीक्षा से ठीक तीन दिन पहले उनके दादाजी का निधन हो गया था। इसके पहले वे एक माह तक उनके इलाज के लिए मुंबई में रहे थे। लेकिन, इस सब के बीच निलय का फोकस बरकरार रहा। 

विज्ञापन
Rajasthan Udaipur's Nilay got third rank in india in CA Inter result
निलय की सफलता से परिवार खुश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे रविवार को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने जारी किए। राजस्थान उदयपुर के निलय डांगी ने इस परीक्षा में 600 में से 502 अंक प्राप्त कर देशभर में तीसरी रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे उदयपुर को गौरवान्वित किया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सड़क पर पलटी तेज रफ्तार कार, पूर्व सीएम गहलोत के भाई के पोत की मौत, तीन घायल; ऐसे हुआ हादसा
विज्ञापन


निलय के लिए यह सफर आसान नहीं रहा। परीक्षा से ठीक तीन दिन पहले उनके दादाजी का निधन हो गया था। इसके पहले वे एक माह तक उनके इलाज के लिए मुंबई में रहे, जिससे निलय मानसिक रूप से बेहद तनाव में आ गए थे। उनकी मां डॉ. अनीता डांगी ने बताया कि उस समय किसी को भी ऑल इंडिया रैंक की उम्मीद नहीं थी। परिवार को इतना भरोसा जरूर था कि निलय पास हो जाएगा, लेकिन जब रिजल्ट में तीसरी रैंक आई, तो खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कॉल फॉरवर्डिंग से साइबर ठगी, राजस्थान पुलिस की चेतावनी, लोग अलर्ट रहें

बता दें कि निलय ने अपनी स्कूली पढ़ाई रॉकवुड स्कूल, उदयपुर से की। 10वीं में उन्होंने 98% और 12वीं में 99.4% अंक प्राप्त किए। इसके बाद उन्होंने बड़ाला कोचिंग संस्थान से सीए की तैयारी शुरू की। अपनी सफलता पर निलय डांगी ने कहा कि वे हर विषय से नॉलेज लेने में रुचि रखते हैं और सोशल मीडिया का भी उपयोग इसी उद्देश्य से करते हैं। पढ़ाई और खेल के बीच संतुलन को हमेशा प्राथमिकता दी। कॉमर्स बैकग्राउंड वाले परिवार से आने वाले निलय के पिता डॉ. वैभव डांगी का मिनरल्स का बिजनेस है और मां गृहिणी हैं। वहीं, उनकी दादी रजनी डांगी उदयपुर नगर निगम की पूर्व महापौर रह चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed