{"_id":"632d625ddaa43404bb3a8522","slug":"rajasthan-news-landslide-on-kedarnath-road-120-passengers-of-udaipur-stranded-in-hotel-for-36-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन, 36 घंटे से होटल में फंसे राजस्थान के 120 यात्री, मदद की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन, 36 घंटे से होटल में फंसे राजस्थान के 120 यात्री, मदद की गुहार
Fri, 23 Sep 2022 01:08 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:08 PM IST
सार
राजस्थान के उदयपुर से केदारनाथ की यात्रा पर गया 120 यात्रियों का जत्था भूस्खलन की वजह से पिछले 36 घंटों से फंसा हुआ है। बुधवार को यह जत्था गंगोत्री से केदारनाथ के लिए रवाना हुआ था।
विज्ञापन
केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकला राजस्थान के उदयपुर से 120 यात्रियों का जत्था पिछले 36 घंटे से एक होटल के पास फंसा हुआ है। होटल में राशन की कमी के कारण न खाना नसीब हो रहा है और न पीने का पानी। दरअसल, गंगोत्री से केदारनाथ जाते समय पहाड़ भर-भराकर सड़क पर गिर गया। आवागमन बंद होने पर सभी यात्री बीच में ही फंस गए। उदयपुर के इस जत्थे में 120 यात्री हैं, जो परेशानियों से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
जत्थे में शामिल उदयपुर के शंकरलाल चेचणी ने एक वीडियो जारी कर कहा, गुरुवार को यह जत्था गंगोत्री से केदारनाथ के लिए जा रहा था। शाम चार बजे बीच रास्ते में गंगनानी क्षेत्र में पहाड़ भर-भराकर सड़क मार्ग पर गिर गया। इससे मार्ग बाधित हो गया। तेज बारिश और पहाड़ों के बीच अचानक फंसने से यात्री घबरा गए। 120 यात्रियों में 60 पुरुष, 50 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
यात्रियों को आस-पास की होटलों में खाना भी नहीं मिल रहा है। क्योंकि होटलों तक पहुंचने वाली राशन सप्लाई भी मार्ग बाधित होने की वजह से ठप हो गई है। मलबा गिरने के बाद देखते-ही-देखते सड़क मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। गंगोत्री से केदारनाथ जाने वाले एक तरफ तो केदारनाथ से गंगोत्री जाने वाले दूसरी तरफ फंस गए। ऐसे हालात में सड़क पर गिरे मलबे को हटाने के बाद भी जाम के चलते ट्रैफिक शुरू होने में 12 घंटे का वक्त लग सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे बताया, शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से केदारनाथ जाना है। भूस्खलन की जगह से फाटा हेलीपैड काफी दूरी पर है। अगर शुक्रवार को रास्ता खुल जाता है तो समय से वहां नहीं पहुंच पाएंगे। ऐसे में टिकट भी रद्द हो सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि जिन होटल के बाहर रुके हैं, वहां राशन नहीं है। होटल संचालक पहले बुकिंग वालों की ही व्यवस्था कर रहे हैं। प्रशासन से मांग है कि जल्द इसका कुछ समाधान निकाले।