{"_id":"663a0314f46d6b5c790f45aa","slug":"rajasthan-news-girl-attacked-with-sword-after-raping-her-admitted-to-hospital-in-critical-condition-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद तलवार से जानलेवा हमला किया, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद तलवार से जानलेवा हमला किया, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Tue, 07 May 2024 04:02 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 07 May 2024 04:02 PM IST
सार
रविवार रात शादी कार्यक्रम से लौट रही युवती का किडनैप करके उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद युवती पर तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती को गंभीर हालत में उदयपुर रैफर किया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रही एक 19 साल की युवती का अपहरण करके उसके साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्मियों ने युवती के साथ जबरदस्ती करने के बाद उस पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसके सिर, मुंह और हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। युवती को इलाज के लिए उदयपुर रैफर किया गया है।
मामले के अनुसार रविवार रात युवती अपने परिजनों के साथ गांव में ही एक शादी समारोह से पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर गांव के ही कालू और जीतू ने उसे किडनैप कर लिया और दुष्कर्म करने के बाद उस पर तलवार से वार किया, जिससे युवती के सिर, मुंह और हाथ पर गंभीर चोट आई है। साथ ही युवती के एक हाथ की दो उंगलियां और अंगूठा भी कट गया।
मां और भाई युवती को ढूंढते हुए घटनास्थल पर पहुंचे तो युवती लहूलुहान अवस्था में बेहोश पड़ी मिली। पता चला है कि कालू युवती पर शादी के लिए जबरन दबाव बना रहा था। युवती के मना करने पर उसने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान लेने के बाद युवती को गंभीर हालत में बांसवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे उदयपुर रैफर कर दिया गया है।