फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Rajasthan: Deputy CM Diya Kumari met the family of deceased student Devraj in Udaipur

Rajasthan: उदयपुर में मृतक छात्र देवराज के परिजनों से मिली डिप्टी सीएम दीया, ढांढस बंधाया; आठ लाख रुपये दिए

Fri, 06 Sep 2024 12:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 06 Sep 2024 12:50 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने छात्र के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 8 लाख रुपये की तात्कालिक सहायता राशि सौंपी। उन्होंने जिला कलेक्टर को भी निर्देश दिए कि परिवार को सरकार की ओर से हरसंभव राहत और सहायता प्रदान की जाए। 

विज्ञापन
Rajasthan: Deputy CM Diya Kumari met the family of deceased student Devraj in Udaipur
मृतक छात्र के परिजनों के साथ डिप्टी सीएम दीया कुमारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी दो दिवसीय दौरे पर उदयपुर पहुंची है। शुक्रवार सुबह वे चाकूबाजी की घटना में जान गंवाने वाले छात्र देवराज मोची के घर पहुंचीं।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने खेरादीवाड़ा स्थित देवराज के घर पर पहुंचकर उसकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही छात्र के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने मृतक छात्र के परिजनों से कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह से आपके साथ खड़ी है। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने छात्र के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 8 लाख रुपये की तात्कालिक सहायता राशि सौंपी। उन्होंने जिला कलेक्टर को भी निर्देश दिए कि परिवार को सरकार की ओर से हरसंभव राहत और सहायता प्रदान की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चाकूबाजी में गई थी छात्र की जान

गत 16 अगस्त को भी उदयपुर में एक राजकीय स्कूल के बाहर इसी तरह चाकूबाजी की घटना हुई थी। इस बहुचर्चित मामले में छात्र देवराज की मौत हो गई थी। चाकूबाजी की इस वारदात के बाद उदयपुर शहर में इस हत्याकांड के बाद तनाव की स्थिति बनी रही थी। शहर में एक-दो दिन नेटबंदी की गई थी और पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर रही थी।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed