{"_id":"678907f96a563cad09051f23","slug":"police-arrested-hardcore-criminal-imran-news-in-hindi-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur: पुलिस ने हार्डकोर क्रिमिनल ‘इमरान’ को किया गिरफ्तार, प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर मांगी थी फिरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur: पुलिस ने हार्डकोर क्रिमिनल ‘इमरान’ को किया गिरफ्तार, प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर मांगी थी फिरौती
Thu, 16 Jan 2025 10:43 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 16 Jan 2025 10:43 PM IST
सार
Udaipur: पुलिस ने हार्डकोर क्रिमिनल इमरान कुंजड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया। वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर की सविना थाना पुलिस ने प्रॉपर्टी व्यवसायी का अपहरण कर फिरौती के मामले में हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। एसपी योगेश गोयल ने बताया कि 25 दिसंबर को प्रार्थी मोहम्मद एजाज ने थाने में एक रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया कि वो और उसके कुछ साथियों को प्लॉट दिखाने गये थे।
विज्ञापन
रिपोर्ट में बताया कि देखने आये लोगों को पलोदडा हाउस के सामने प्लॉट दिखाया। प्लॉट दिखाने पर उन्होंने कहा कि हमें ये पसंद नहीं आया। प्लॉट हमें एसबी नगर में लेना है। जिसके बाद उनको एसबी नगर लेकर गये। वहां उन्होंने प्लॉट देखकर बोला कि उनकी कोई जमीन मेलडी माता गेट के अन्दर पड़ी हुई है, उसको बेचना है।
विज्ञापन
इसपर वो तीनों को मेलडी माता के अन्दर जमीन दिखाने ले गये। वहां पहुंचने पर उनकी गाड़ी के आगे इमरान कुंजड़ा व उसके 4 साथी रेड थार गाड़ी के अन्दर से उतरकर हमारे पास आये कहा कि यह जमीन मेरी ही है। उतरकर देख लो। पीड़ित ने बताया कि वो जैसे ही गाड़ी से उतरे तो इमरान कुंजडा जमीन दिखाने लगा और बोला कि उसकी गाड़ी में रेट की बात कर लेते है।
विज्ञापन
इस पर उसने पीड़ित और साथी मुस्तफा को थार गाड़ी में बैठाया और उनको राजसमंद के आमेट ले गये, जहां इमरान कुंजडा ने हथियार दिखाकर डराते हुए एक करोड़ की फिरौती मांगी। उसके बाद उसने 11 लाख रूपये अगले दिन देने और बाकी का रूपये एक महीने में देनी की बात पर इमरान के साथियों ने प्रार्थी और उसके दो मित्रों को उदयपुर के सुखाडिया सर्कल पर छोड़ दिया।
वारदात के बाद से था फरार
पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया। वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी आदतन अपराधी होने की वजह से उसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी।
अहमदाबाद से पकड़ा
टीम द्वारा मुखबीर की सूचना एव तकनीकी संसाधनों एवं मुखबीर तंत्र की सहायता से इमरान कुंजडा को जुहापुरा अहमदाबाद से टीम द्वारा डिटेन किया गया। उदयपुर से कुछ दूरी पहले उसने अपनी तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए गाड़ी से नीचे उतर कर पुलिस को गच्चा देकर भागने का प्रयास किया, जिससे उसके पांव में चोट भी लग गयी।