{"_id":"6924343e00b74b840c025d39","slug":"news-of-bollywood-actor-dharmendras-death-sends-shockwaves-through-the-film-industry-with-udaipur-plunged-into-silence-udaipur-news-c-1-1-noi1460-3663723-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dharmendra: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर, उदयपुर में पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dharmendra: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर, उदयपुर में पसरा सन्नाटा
Mon, 24 Nov 2025 08:16 PM IST
उदयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदयपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 08:16 PM IST
सार
Dharmendra Death: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से उदयपुर में शोक की लहर पसर गई। उनका स्थानीय लोगों के साथ गहरा संबंध था और ‘मेरा गांव मेरा देश’ जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने शहर की सांस्कृतिक यादों में अपनी छाप छोड़ी।
विज्ञापन
अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से उदयपुर में पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबर ने उदयपुर समेत पूरे फिल्म जगत को स्तब्ध कर दिया है। धर्मेंद्र के निधन ने सिर्फ फिल्म प्रेमियों को ही नहीं बल्कि उन स्थानीय लोगों को भी झकझोरा है जिन्होंने इस अभिनेता को व्यक्तिगत रूप से महसूस किया है। उदयपुर में धर्मेंद्र का खास नाता रहा है और उनकी छवि सिर्फ अभिनेता की नहीं बल्कि इस शहर की सांस्कृतिक यादों का भी हिस्सा है।
विज्ञापन
कैलाशपुरी के ग्रामीणों की यादों में बसी धर्मेंद्र की सरलता
धर्मेंद्र ने अपनी कई फिल्मों की शूटिंग उदयपुर और आसपास के इलाकों में की, जिनमें ‘मेरा गांव मेरा देश’ विशेष रूप से उल्लेखनीय है। यह फिल्म कैलाशपुरी क्षेत्र के पास फिल्माई गई थी। स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र की विनम्रता, सरलता और उनका अपनापन सब में झलकती थी। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र लोगों के बीच परिवार जैसा व्यवहार करते थे और उनकी यादों में आज भी खास जगह है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Dharmendra Passes Away: राजस्थान से भी था शोले के 'वीरू' का नाता, मुंबई में रहकर बीकानेर के लिए किया था यह काम
विज्ञापन
प्रशंसकों ने बयां किया दर्द
धर्मेंद्र के निधन की खबर सुनते ही उदयपुर शहर में शोक की भावना फैल गई। फिल्म प्रेमियों, वरिष्ठ कलाकारों और उनके प्रशंसकों ने इस अपूरणीय क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उनका कहना है कि धर्मेंद्र सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, बल्कि उदयपुर की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा बन चुके थे। कई लोगों ने बताया कि धर्मेंद्र के साथ बिताए गए पल चाहे वह सेट पर हों या शहर के गलियों में, उनकी यादों में हमेशा ताजा रहेंगे।