{"_id":"631f11fd4240e326f70948de","slug":"minister-of-state-bisheshwar-tudu-says-rahul-gandhi-should-not-take-bharat-jodo-yatra-but-italy-jodo-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: राज्यमंत्री बिशेश्वर टुडू ने कहा- राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' नहीं, 'इटली जोड़ो यात्रा' निकालें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: राज्यमंत्री बिशेश्वर टुडू ने कहा- राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' नहीं, 'इटली जोड़ो यात्रा' निकालें
Mon, 12 Sep 2022 04:33 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 12 Sep 2022 04:33 PM IST
सार
केंद्रीय जलशक्ति एवं जनजाति मामलात राज्यमंत्री बिशेश्वर टुडू सोमवार से उदयपुर दौरे पर पहुंचे। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर टिप्पणी करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल को 'इटली जोड़ो यात्रा' निकालने की सलाह दी।
विज्ञापन
राज्यमंत्री बिशेश्वर टुडू
- फोटो : Social Media
विस्तार
राजस्थान के उदयपुर जिले में केंद्रीय जलशक्ति एवं जनजाति मामलात राज्यमंत्री बिशेश्वर टुडू दो दिवसीय उदयपुर प्रवास पर हैं। सोमवार को मंत्री ने उदयपुर के सर्किट हाउस में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक ली। वहीं, केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की भी उन्होंने समीक्षा की। मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री ने कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राहुल गांधी की चुटकी ली।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा, राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा या यूं कहें कि इटली जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए। क्योंकि भारत में कांग्रेस तो वैसे भी अब खत्म हो रही है। उन्होंने कहा, मोदी सरकार जनकल्याणकारी विकास के काम कर रही है। इन कामों को धरातल तक पहुंचाने के लिए विपक्ष की सरकारों को भी भरपूर सहयोग करना चाहिए। क्योंकि सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन जनता के विकास के कामों को प्राथमिकता देकर पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन
मंत्री बिशेश्वर टुडू ने कहा, केंद्र सरकार जन कल्याण कामों के लिए पैसा देती है। सरकारें अक्सर उन्हें दूसरे काम में खर्च कर देती हैं। मंत्री ने जल शक्ति अभियान, पेयजल सप्लाई की स्थिति, बांधों में पानी की आवक, प्रमुख समस्याएं और समाधान आदि को लेकर समीक्षा बैठक ली। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग से चर्चा करते हुए छात्रावासों, विद्यालयों, विभिन्न प्रोजेक्ट्स की स्थिति जानी।
विज्ञापन