{"_id":"69b4c596c6956eef220f397a","slug":"major-administrative-reshuffle-in-rajasthan-64-ips-officers-transferred-spdcp-of-27-districts-changed-udaipur-news-c-1-1-noi1460-4047831-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान पुलिस में बड़ा बदलाव: 27 जिलों के एसपी-डीसीपी बदले, योगेश गोयल ACB जयपुर; अमृता दुहान उदयपुर की एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान पुलिस में बड़ा बदलाव: 27 जिलों के एसपी-डीसीपी बदले, योगेश गोयल ACB जयपुर; अमृता दुहान उदयपुर की एसपी
Sat, 14 Mar 2026 08:40 AM IST
उदयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदयपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 08:40 AM IST
सार
Rajasthan Police Transfer List: राजस्थान सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 64 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। 17 डीआईजी और 27 जिलों के एसपी-डीसीपी बदले गए। उदयपुर एसपी योगेश गोयल एसीबी जयपुर भेजे गए, जबकि अमृता दुहान को उदयपुर की कमान सौंपी गई।
विज्ञापन
प्रशासनिक फेरबदल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 64 अधिकारियों के तबादले कर दिए। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में 17 डीआईजी और 27 जिलों के एसपी व डीसीपी स्तर के अधिकारियों को भी बदला गया है।
विज्ञापन
तबादला सूची में उदयपुर जिले में भी अहम बदलाव किया गया है। उदयपुर के पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) राजस्थान, जयपुर में एसपी पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी जगह श्रीगंगानगर की एसपी अमृता दुहान को उदयपुर जिले की कमान सौंपी गई है। बताया गया है कि अमृता दुहान वर्ष 2016 बैच की राजस्थान कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं और मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं। वे इससे पहले श्रीगंगानगर में एसपी के पद पर कार्यरत थीं।
विज्ञापन
वहीं राम मूर्ति जोशी को एंटी करप्शन ब्यूरो राजस्थान, उदयपुर में डीआईजी पद पर लगाया गया है। वे इससे पहले जयपुर में एंटी टेररिज्म स्क्वाड (एटीएस) राजस्थान में डीआईजी के पद पर तैनात थे। इसके अलावा नवगठित सलूम्बर जिले में भी नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। विश्वनाथ राम को सलूम्बर जिले का एसपी बनाया गया है।
विज्ञापन
पढ़ें: पटना में गंगा स्नान के दौरान हादसा: चार लड़कियां डूबने लगीं, बचाने गए तीन और फंसे; एक लापता
सरकार के आदेश के अनुसार पाली, राजसमंद, कोटपुतली-बहरोड़, बांसवाड़ा, डीग और जोधपुर ग्रामीण सहित कई जिलों के एसपी बदले गए हैं। वहीं जयपुर और जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में भी डीसीपी स्तर पर फेरबदल किया गया है। सरकार के इस बड़े प्रशासनिक बदलाव को राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।