फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Tragedy During Holy Dip in the Ganges in Patna Four Girls Begin to Drown Three Rescuers Also Get Trapped

पटना में गंगा स्नान के दौरान हादसा: चार लड़कियां डूबने लगीं, बचाने गए तीन और फंसे; एक लापता

Sat, 14 Mar 2026 08:30 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 14 Mar 2026 08:30 AM IST
सार

उमानाथ घाट के सामने गंगा के दूसरे किनारे पर कोई पक्का घाट नहीं बना है। वहां कहीं पानी कम तो कहीं अचानक गहरा हो जाता है, इसके बावजूद लोग स्नान करने के लिए उस पार चले जाते हैं। इसी दौरान हादसा हो गया। 
 

विज्ञापन
Tragedy During Holy Dip in the Ganges in Patna Four Girls Begin to Drown Three Rescuers Also Get Trapped
गंगा नदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत उमानाथ गंगा घाट के दूसरी ओर स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। स्नान कर रही एक ही परिवार की चार लड़कियां अचानक गहरे पानी में डूबने लगीं। उन्हें बचाने के लिए तीन अन्य लोग भी पानी में कूद गए, लेकिन तेज धार के कारण वे भी डूबने लगे।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र से एक परिवार श्राद्ध कर्म के बाद शुद्धिकरण के लिए उमानाथ गंगा घाट पर स्नान करने आया था। परिवार के कुछ सदस्य नाव से गंगा के दूसरे छोर पर स्नान करने चले गए, जबकि कुछ लोग इस पार ही रुके हुए थे।

विज्ञापन

बताया जाता है कि उमानाथ घाट के सामने गंगा के दूसरे किनारे पर कोई पक्का घाट नहीं बना है। वहां कहीं पानी कम तो कहीं अचानक गहरा हो जाता है, इसके बावजूद लोग स्नान करने के लिए उस पार चले जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पटना में हाईवा ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर, रेलिंग से टकराने के बाद लगी आग; बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

इसी दौरान परिवार की चार लड़कियां अचानक गहरे पानी में डूबने लगीं और बचाने के लिए शोर मचाने लगीं। उनकी आवाज सुनकर वहां मौजूद एक महिला समेत तीन लोग उन्हें बचाने के लिए पानी में उतर गए। लेकिन गंगा की तेज धारा और घबराई लड़कियों ने बचाने आए लोगों को कसकर पकड़ लिया, जिससे कुल सातों लोग डूबने लगे।

घटना के दौरान आसपास मौजूद नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। नाविकों ने छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन एक लड़की गंगा में डूबकर लापता हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। लापता लड़की की तलाश के लिए स्थानीय नाविकों और गोताखोरों की मदद से खोजबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed