फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News: Accident happened at Udaipur airport, five workers injured due to falling of iron shuttering

Udaipur News: उदयपुर एयरपोर्ट पर निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा, लोहे की सटरिंग गिरने से पांच मजदूर घायल

Wed, 09 Apr 2025 10:52 AM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Wed, 09 Apr 2025 10:52 AM IST
सार

आज सवेरे शहर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान छत पर लगी लोहे की सटरिंग नीचे गिरने से वहां काम कर रहे 4-5 मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद फिलहाल के लिए निर्माण कार्य रोक दिया गया है।

विज्ञापन
Udaipur News: Accident happened at Udaipur airport, five workers injured due to falling of iron shuttering
महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा

विस्तार

उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें करीब 4 से 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 6 बजे महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान अचानक लोहे की सटरिंग नीचे आ गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ये सटरिंग छत पर लगी हुई थी, जो अचानक हिलने के बाद नीचे आ गिरी और उसकी चपेट में आकर चार से पांच मजदूर घायल हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Chittorgarh: जुलूस में लव जिहाद की झांकी पर हुआ था बवाल, प्रशासन ने दर्ज किया प्रकरण; प्रधानाचार्य गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही डबोक थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को फौरन नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सभी मजदूरों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट पर निर्माण कार्य चल रहा है, जो अब अपने अंतिम चरण में है। बुधवार सुबह छत पर लगे भारी-भरकम सटरिंग असंतुलित होकर नीचे गिर गई और वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया है और सुरक्षा के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
 

उदयपुर महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा

उदयपुर महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा

 

उदयपुर महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा

उदयपुर महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed