फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Maharana Sanga controversy: Karni Sena give reward of Rs 5.51 lakh for cutting tongue of SP MP Ramji Lal

Rajasthan: करणी सेना बोली- सपा सांसद की जुबान काटो, 5.51 लाख देंगे, महाराणा सांगा के अपमान पर उदयपुर में विरोध

Thu, 27 Mar 2025 05:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 27 Mar 2025 05:11 PM IST
सार

करणी सेना के अर्जुन सिंह चुंडावत ने प्रदर्शन के दौरान एलान करते हुए कहा कि जो भी सांसद रामजी लाल की जुबान काटकर लाएगा, उसे 5.51 लाख रुपये इनाम दिया जाएगा। अगर, सांसद रामजी लाल ने अपने शब्द वापस नहीं लिए और सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
Maharana Sanga controversy: Karni Sena give reward of Rs 5.51 lakh for cutting tongue of SP MP Ramji Lal
उदयपुर में करणी सेना का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Maharana Sanga controversy: उत्तर प्रदेश के सपा सांसद रामजी लाल के महाराणा सांगा पर दिए गए बयान के बाद से राजस्थान समेत देश भर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। गुरुवार को करणी सेना के अर्जुन सिंह चुंडावत के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उदयपुर में कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया। विरोध प्रदर्शन कर रहे करणी सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सांसद रामजी लाल के बयान को गलत बताया और उन पर कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन




ये भी पढ़ें:  शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग, 11 लोग बाल-बाल बचे; लाखों का हुआ नुकसान
विज्ञापन


सम्मान से कोई समझौता नहीं 
प्रदर्शन के दौरान अर्जुन सिंह चुंडावत ने एक बड़ा एलान भी किया। उन्होंने कहा कि जो भी सांसद रामजी लाल की जुबान काटकर लाएगा, उसे 5.51 लाख रुपये इनाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर, सांसद रामजी लाल ने अपने शब्द वापस नहीं लिए और सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। चुंडावत ने कहा कि महाराणा सांगा न केवल मेवाड़ बल्कि पूरे भारत के गौरव हैं, उनके सम्मान से कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। इतिहास से अनजान लोगों को इस तरह की टिप्पणियां करने से पहले सोचना चाहिए। चुंडावत और करणी सेना के प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटे और सरकार से मामले में तुरंत कार्रवाई करने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी में पानी की किल्लत पर जलदाय विभाग गंभीर, बनाया विशेष कंटिनजेंसी प्लान; जानें क्या है

तब तक जारी रहेगा विरोध 
सांसद के बयान के बाद से पूरे मेवाड़ में रोष व्याप्त है। सामाजिक संगठनों, राजपूत समाज और विभिन्न राजनैतिक दलों ने भी सांसद के बयान की निंदा की है। करणी सेना ने साफ तौर पर कहा कि जब तक रामजी लाल अपने बयान पर माफी नहीं मांगते, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। वहीं, विरोध को देखते हुए प्रदेश सरकार और प्रशासन भी अलर्ट है। क्योंकि, इससे राज्य में कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

सांसद ने राणा सांगा पर राज्यसभा में क्या कहा?
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद रामजी लाल सुमन ने राज्यसभा में महाराणा सांगा को गद्दार कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों का तकिया कलाम हो गया है कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है। आखिर, बाबर को लाया कौन। इब्राहिम लोधी को हराने के लिए बाबर को राणा सांगा हिंदुस्तान में लाया था। अगर, मुसलमान बाबर की औलाद हैं तो फिर तुम गद्दार राणा सांगा की औलाद हो। अब उनके इसी बयान पर जमकर बवाल मजा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed