{"_id":"67af33741321f3ef2207a4ac","slug":"karni-sena-got-angry-on-the-news-of-apoorva-makhija-s-visit-to-udaipur-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: ‘अगर उदयपुर में कदम रखेंगी तो बुरा हो जाएगा’ अपूर्वा मखीजा पर भड़की करणी सेना; जानें क्या कुछ कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: ‘अगर उदयपुर में कदम रखेंगी तो बुरा हो जाएगा’ अपूर्वा मखीजा पर भड़की करणी सेना; जानें क्या कुछ कहा
Fri, 14 Feb 2025 05:43 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Fri, 14 Feb 2025 05:43 PM IST
सार
Rajasthan: उदयपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आगामी 20 फरवरी को आ रही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा के खिलाफ शहरवासियों ने विरोध शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
अपूर्वा मखीजा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उदयपुर में करनी सेना ने अपूर्वा मखीजा के उदयपुर आने पर उसे जूते मारने की चेतवानी दी है। करनी सेना के परमवीर सिंह दुलावत ने कहा कि सोशल मीडिया पर फूहड़ता परोसने वाली अपूर्वा ने अगर महाराणा प्रताप की धरती पर कदम भी रखा तो उसे जूते मारे जायेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने साफ किया कि जिस प्रताप की धरती को दुनिया पूजती है, वहां आकर ये सोशल मीडिया के अश्लील इनफ्लुएंसर कैसे पर्यटन को बढ़ावा देंगे। आपको बता दें कि हाल ही में अपूर्वा माखीजा और रणवीर इलाहबादिया इंडियाज गॉट लेटेंट के एक शो के बाद सुर्खियों में आए और उनके खिलाफ कई जगहों पर मुकदमे भी दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
दोनों ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने जिस तरह से सोशल मीडिया पर अश्लीलता परोसते हुए लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश की है, उसके बाद से देश भर के लोग उनसे गुस्सा हैं। ऐसे में अब राजस्थान सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपूर्वा माखीजा को उदयपुर भेजा जा रहा था।
विज्ञापन
अपूर्वा उदयपुर आकर अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर प्रचार प्रसार करने वाली थी, लेकिन यह सूचना शहर में फैलने के साथ ही लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और अपूर्वा को उदयपुर नहीं आने की खुली चेतावनी दी है।