{"_id":"6302e4f4d72a7046356a406f","slug":"jungle-raj-in-rajasthan-cm-ashok-gehlot-only-saving-his-chair-says-bjp-leader-arun-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Politics: अरुण सिंह का गहलोत पर निशाना, बोले- राज्य में जंगलराज, कुर्सी बचाने में जुटे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Politics: अरुण सिंह का गहलोत पर निशाना, बोले- राज्य में जंगलराज, कुर्सी बचाने में जुटे मुख्यमंत्री
Mon, 22 Aug 2022 07:52 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 22 Aug 2022 07:52 AM IST
सार
राजस्थान बीजेपी प्रभारी अरुण सिंह ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। त्रि-दिवसीय प्रशिक्षण के लिए उदयपुर पहुंचे सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान गहलोत सरकार को जमकर घेरा।
विज्ञापन
राजस्थान बीजेपी प्रभारी अरुण सिंह
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री, राज्यसभा सांसद और राजस्थान बीजेपी प्रभारी अरुण सिंह ने प्रदेश की गहलोत सरकार को उदयपुर से निशाने पर लिया। रविवार को राजस्थान बीजेपी महिला मोर्चा के त्रि-दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने आए अरुण सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की।
विज्ञापन
बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, यह सरकार केवल तुष्टीकरण की नीति पर चलती हुई सरकार है, जिसके शासन में कानून और व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई है। पूरे प्रदेश में जंगलराज के हालात हैं। मुख्यमंत्री गहलोत की केवल कुर्सी बचाए रखना ही उनकी प्राथमिकता है। अरुण सिंह ने कहा, प्रदेश में एक-एक करके प्रतिदिन घटनाएं होती हैं, जिसमें हत्या, अपहरण, बैंक डकैती की घटनाएं आम हैं। कानून का राज नहीं अपराधी को पुलिस का डर नहीं, अपराधी खुलेआम हथियार लहराते हैं, अपराध करते हैं और खुद गृह मंत्री का दायित्व निभाने वाले मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने में ही लगे हैं। धोखे से आई और झूठे वादों के साथ सत्ता में आई सरकार ने किसानों, युवाओं सहित जनता के साथ धोखा किया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महामंत्री ने गहलोत सरकार के एक मंत्री के करवा चौथ को लेकर दिए बयान पर कहा, हाल ही में 15 अगस्त पर देश के प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से महिलाओं के स्वाभिमान उनके सम्मान और उनके सशक्तिकरण की बात कही थी, जिस देश का प्रधानमंत्री महिलाओं के सम्मान की बात करता है। उसी देश में राजस्थान के एक मंत्री द्वारा जिस प्रकार महिलाओं के धार्मिक कार्यक्रमों के संदर्भ में विवादित बयान दिया, जो निंदनीय है।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदेश बीजेपी के महामंत्री सुशील कटारा, शहर जिला अध्यक्ष रविद्र श्रीमाली, देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, हिम्मत सिंह झाला, उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली, मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे।