Udaipur: फैक्टरी परिसर में गोयरा और कोबरा सांप एक साथ दिखे, वाइल्ड लाइफ लवर ने सुरक्षित वन में छोड़ा
Udaipur: जिले के शिवम मिनरल पाउडर प्लांट में शनिवार को गोयरा और कोबरा सांप एक साथ दिखे। जिसके बाद प्लांट में कार्यरत श्रमिक, सुपरवाइजर और ऑफिस स्टाफ भयभीत होकर बाहर निकल गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बड़ारडा स्थित शिवम मिनरल पाउडर प्लांट में शनिवार को शिफ्ट के दौरान एक कोबरा सर्प और बड़ा गोयरा दिखाई दिए। प्लांट में कार्यरत श्रमिक, सुपरवाइजर और ऑफिस स्टाफ भयभीत होकर बाहर निकल गए।
एक कर्मचारी दुर्गा दास वैष्णव ने पीपरड़ा के जाने माने वाइल्ड लाइफ लवर नवीन गहलोत को सूचना दी। गहलोत ने कहा कि गोयरा यानी मॉनिटर लिजार्ड विषेला नहीं होता मगर कोबरा सर्प सर्वाधिक विषैली प्रजाति का सर्प होता है। यह सर्प एक बार किसी मानव या पशु को डस ले तो उसका जीवन संकट में डाल सकता है।
नवीन गहलोत के सहयोगी अनिल गहलोत, विकास खण्डेला, यशवंत गहलोत, राजेश सालवी ने मोर्चा बंदी बना दोनों जंतुओं को भागने से रोका। टीम लीडर नवीन ने तीन फीट लंबे गोयरा को एक प्लास्टिक बैग में डाल कर कब्जे में लिया। उन्होंने कोबरा स्नेक को प्लास्टिक की बर्नी में प्रवेश कर ढक्कन लगा दिया। दोनों जंतुओं को जंगल में छोड़ कर फैक्टरी स्टाफ को भय मुक्त किया।