{"_id":"682e03cf74f10d5eaf0c3d39","slug":"gang-busted-in-udaipur-for-honey-trapping-and-extorting-lone-men-udaipur-news-c-1-1-noi1399-2975981-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: हनी ट्रैप में अपहरण और फिरौती वसूलने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: हनी ट्रैप में अपहरण और फिरौती वसूलने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
Wed, 21 May 2025 10:47 PM IST
उदयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदयपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 10:47 PM IST
सार
18 मई को पीड़ित गोपीलाल गुर्जर की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई कर मुख्य सरगना दशरथ सिंह उर्फ शैतान सिंह समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह गिरोह पीड़ित को सुनसान जगह बुलाकर लूटपाट करता और झूठे मुकदमे की धमकी देकर लाखों की फिरौती वसूलता था।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उदयपुर जिले के वल्लभनगर थाना इलाके में कुंवारे और अकेले पुरुषों को महिला के जाल में फंसाकर अपहरण, मारपीट और फिरौती की वारदातों को अंजाम देनें वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार 18 मई को करणपुर निवासी गोपीलाल गुर्जर नें मामला दर्ज करवाया कि उसे बीते कुछ दिनों से एक महिला फोन कर रही थी, जिसने 15 मई को उसे वल्लभनगर बुलाया। महिला से मुलाक़ात के बाद जब वह बरकटों की मगरी होते हुए लौट रहा था, तब दो मोटरसाइकिलों पर आए बदमाशों ने उसे रोककर मारपीट करते हुए पहले तो मोबाइल और बाइक छीन ली फिर उसे जान से मारने व बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे। विरोध करने पर बदमाशों नें उसे जबरन आवरी माता मंदिर के पास एक धर्मशाला में ले जाकर बंधक बना लिया गया। फिर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगनें लगे।
ये भी पढ़ें- राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल, शाम पांच बजे तीनों संकायों के नतीजे एक साथ होंगे जारी
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में ASP अंजना सुखवाल, वृताधिकारी राजेन्द्र सिंह जैन और थानाधिकारी दिनेश पाटीदार के नेतृत्व में टीमें गठित की गईं। पुलिस नें इस मामले में मुख्य सरगना दशरथ सिंह उर्फ शैतान सिंह के साथ मोतीलाल डांगी और दीपक भाट को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटी गई बाइक और सोने के गहने भी बरामद किये है।
थानाधिकारी नें बताया कि यह एक शातिर गैंग है जो पिछले कुछ समय से इलाके मे सक्रिय है। ये बदमाश पहले महिला के जरिये कुंवारें और विदुर लोगो को बातों में फंसाकर सुनसान जगह मिलने बुलाते जहां गैंग के सदस्य हमला करते और फिर रिश्तेदार या दोस्त के रूप में एक अन्य सदस्य पीड़ित से फिरौती दिलवाता। फिलहाल गैंग के तीन लोगो को पुलिस नें गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।