फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   four accused arrested for attempting failed bank theft in Udaipur news in Hindi

उदयपुर: बैंक डकैती की नाकाम कोशिश करने वाले चार गिरफ्तार, सट्टे में नुकसान के बाद रची थी साजिश

Sun, 05 Dec 2021 10:40 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 05 Dec 2021 10:40 PM IST
सार

उदयपुर में अक्तूबर में बैंक चोरी की नअसफल कोशिश करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
four accused arrested for attempting failed bank theft in Udaipur news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

17 अक्तूबर की रात को उदयपुर के धाना घासा क्षेत्र में पलाना खुर्द स्थित भारतीय स्टेट बैंक में कुछ बदमाशों ने लूट की असफल कोशिस की थी। बैंक के स्ट्रांग रूम के पीछे की दीवान तोड़ कर डकैती की शोशि करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बैंक लूटने की साजिश ऑनलाइन सट्टेबाजी में 40-50 लाख रुपये हारने के बाद रची थी।

विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए लोगों में डांगीखेड़ा के पलाना खुर्द निवासी पुष्कर डांगी पुत्र उंकार डांगी और राजसमंद जिले में घोडच थाने के खमनोर निवासी पुष्कर डांगी, गंगाराम सुथार, व हीरा लाल सुथार शामिल हैं। इनमें से पुष्कर डांगी इस साजिश का मुख्य आरोपी था। इन्होंने स्ट्रांग रूम के पीछे की दीवार तोड़कर चोरी की कोशिश की थी लेकिन तिजोरी तोड़ने में नाकाम रहने पर वहां से भाग गए थे।
विज्ञापन


ऑनलाइन सट्टे में हारा पैसा तो रची बैंक में चोरी की साजिश
इस मामले की जांच के लिए गठित की गई टीम ने रविवार को इस साजिश में शामिल चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उदयपुर पुलिस आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि पुष्कर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेहाजी में 40-50 लाख रुपये हार गया था। पैसों की तंगी के चलते उसने यह साजिश रची। पुष्कर की बोलेरो गाड़ी बैंक में नकदी लाने-ले जाने के काम में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुष्कर ने बनाई थी चोरी की योजना, दोस्तों को शामिल किया
पुष्कर ने पहले अपने दोस्त हेमराज को अपनी साजिश में शामिल किया। हेमराज राजसमंद निवासी पुष्कर डांगी को शामिल करता है जो तिजोरी और लॉकर काटने के लिए गंगाराम सुथार और उसके भाई हीरा लाल को तैयार करते हैं। गंगाराम और हीरा लाल गैस वेल्डिंग और कटिंग का काम करते हैं। आरोपी ऑक्सीजन का एक बड़ा और एक एलपीजी सिलिंडर समेत अन्य उपकरण लेकर पहुंचे थे।


तिजोरी काटते वक्त पुलिस सायरन बजा तो घबरा कर भागे
आरोपी बैंक की दीवार तोड़ने में सफल रहे थे। अंदर पहुंचने से पहले उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के तार काटे। इसके बाद उन्होंने तिजोरी को काटने की कोशिश शुरू की। लेकिन रात करीब डेढ़ बजे पुलिस की गाड़ी का सायरन बजा तो आरोपी घबरा गए और अपना सभी सामान वहीं छोड़कर भाग गए। पुलिस के अनुसार चारों ने रात मावली पुलिया के पास कार में ही बताई और सुबह घर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed