फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Former CM Vasundhara Raje met eyewitness of Udaipur Kanhaiyalal murder case

Udaipur: कन्हैयालाल हत्याकांड के चश्मदीद से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने की मुलाकात, एक लाख रुपये दी सहायता राशि

Sat, 01 Jul 2023 04:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 01 Jul 2023 04:30 PM IST
सार

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने बहुचर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड के चश्मदीद राजकुमार शर्मा से मुलाकात कर हालात की जानकारी ली। साथ ही उनकी बेटी की शादी में सहयोग करने की बात कही।

विज्ञापन
Former CM Vasundhara Raje met eyewitness of Udaipur Kanhaiyalal murder case
चश्मदीद राजकुमार शर्मा से मिलने पहुंची वसुंधरा राजे। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

उदयपुर के बहुचर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड के चश्मदीद राजकुमार शर्मा से मिलने के लिए शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे उनके घर पहुंचीं। यहां पर राजे ने परिजनों से मुलाकात करते हुए राजकुमार शर्मा के हालात के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन


पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने यहां पर उनकी बेटी की शादी में सहयोग करने की बात कही। वहीं, आर्थिक सहायता के रूप में एक लाख रुपये दिए। राजे ने परिजनों से कुछ देर बात की। इस दौरान राजकुमार शर्मा के परिजनों ने राजे से कहा कि उन्हें आर्थिक सहायता के रूप में केवल पांच लाख मिले हैं। इसके अलावा किसी को भी नौकरी नहीं मिलने से घर का गुजारा चलाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


परिजनों ने राजे से यह भी कहा कि उन्हें यहां पर रहने में परेशानी आ रही है। साथ ही आसपास का माहौल सही नहीं होने से कई अन्य जगह पर मकान दिलाने की मांग की। 28 जून 2022 को हुए कन्हैयालाल हत्याकांड के दौरान राजकुमार शर्मा दुकान में बैठकर कपडे़ सील रहे थे। घटना का पूरा दृश्य देखने और बार-बार वही बात जहन में होने से उन्हें दो बार ब्रेन हेमरेज तक हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि सरकारी खर्चे पर उनका ऑपरेशन भी हुआ, लेकिन कोई खास फर्क नहीं पड़ा। राजकुमार की हालत नाजुक बनी हुई है। शनिवार को राजे ने मुलाकात कर परिजनों को ढांढस बंधाने के साथ मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राजकुमार की हालत देखने के लिए पहुंची हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed